मेरी हार पर भारत और इजरायल में मनाया गया जश्न: इमरान खान

इमरान खान ने एचयूएम न्यूज को दिए गए विशेष साक्षात्कार में बताया है कि उनकी हार भारत और इजरायल के लिए जश्न का कारण बनी। जब उनकी सरकार गयी, तब भारत में खुशी का माहौल था। भारत की मीडिया ने मेरी पराजय का जश्न मनाया।

इस्लामाबाद, 05 मई: पाकिस्तान में सत्ता गंवाने वाले इमरान खान ने भारत पर हमला बोला है। उन्होंने कहा उनकी सत्ता जाने के बाद भारत में जश्न मनाया गया। इमरान खान ने बुधवार को एचयूएम न्यूज को दिए गए विशेष साक्षात्कार में बताया कि उनकी हार भारत और इजरायल के लिए जश्न का कारण बनी। जब उनकी सरकार गयी, तब भारत में खुशी का माहौल था। भारत की मीडिया ने मेरी पराजय का जश्न मनाया। इजरायल में भी खुशी का माहौल था।

imran khan

मेरी चरित्रिक हत्या के लिए दुश्मन तैयार
इमरान खान ने इंटरव्यू के दौरान आरोप लगाया कि उनके विरोधी उनके चरित्र की हत्या के लिए षडयंत्र रच रहे हैं। वह उन्हें फंसाने के लिए कोई टेप बना रहे हैं। इमरान खान ने कहा कि अब जब ईद खत्म हो गई है, तो आप देखेंगे कि मेरे दुश्मन मेरे चरित्र हनन के लिए पूरी तरह से तैयार बैठे होंगे। उन्होंने मेरे खिलाफ मटेरियल तैयार करने वाली कंपनियों को काम पर लगा रखा है। अपने विपक्षियों के बारे में बताते हुए इमरान ने कहा कि शहबाज और हमजा शरीफ जमानत पर हैं। फिल्हाल मरियम भी जमानत पर बाहर है और नवाज शरीफ को दोषी ठहराया चुका है। उनके बेटे विदेश भाग गए हैं। तो उनके पास डिफेंस के लिए क्या होगा? यदि आप जमानत पर बाहर हैं तो आप किसी भी लोकतंत्र का हिस्सा नहीं बन सकते हैं, आपको कोई पद नहीं मिल सकता है।

चीन के बारे में कही ये बात
उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि जेमिमा की क्या खता थी? वह मेरी पत्नी थी और अब उन्हें फराह खान मिल गई है। फराह का गुनाह यह है कि वह बुशरा बेगम की करीबी सहयोगी हैं। इमरान खान ने कहा कि चीन प्रगति कर रहा है क्योंकि वे प्रतिभाशाली हैं। आपको समझना होगा कि जब कोई व्यवस्था भ्रष्ट हो जाती है, तो माफिया उस पर कब्जा कर लेते हैं, जो प्रतिभा को खत्म कर देते हैं।

इमरान को बेटों की आई याद
अपने बेटों के संबंध में बात करते हुए इमरान खान ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण उन्होंने उन्हें ढाई सालों से नहीं देखा है। यह पूछे जाने पर कि इस साल इमरान खान ने अपने बच्चों को क्या ईदी के तौर पर क्या भेजा, इस पर उन्होंने कहा, "तलाक की सबसे बुरी बात यह होती है कि आप अपने बच्चों से अलग हो जाते हैं।" बता दें कि इमरान खान की पहली पत्नी और पेशे से पत्रकार जेमिमा गोल्डस्मिथ से उनके दो बेटे सुलेमान ईसा खान और कासिम खान हैं।

घर में इमरान की नहीं चलती
अपनी मौजूदा पत्नी और आध्यात्मिक गुरू बुशरा बीबी के संबंध में बात करते हुए इमरान ने कहा कि कोई भी व्यक्ति इतना बेवकूफ नहीं हो सकता कि उसे लगे कि घर में उसकी चलती है। इमरान ने बताया कि उनकी पत्नी आध्यात्मिक पथ पर उनसे काफी आगे हैं। उन्होंने कहा कि यह बुशरा ही हैं जिनकी वजह से उनके घर आए मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत हो पाता है। वर्ना, मुझे एक घटना याद है जब मैं अकेला रहता था, एक अमेरिकी राजदूत के घर आने पर मेरे अटेंडेंट ने उसे खाने के लिए बिस्कुट का एक पैकेट थमा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+