Imran Khan: कौन हैं इमरान खान की 'सीक्रेट' बेटी? टायरियन व्हाइट केस, जिसमें पूर्व पीएम का फंसना तय!
Imran Khan Daughter Case: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान फिलहाल गिरफ्त में हैं। उनको एक घोटाले के केस में गिरफ्तार किया गया है। ऐसे में एक बार फिर इमरान खान की 'सीक्रेट' बेटी की चर्चाएं तेज होने लगी है।

पूरा पाकिस्तान जल रहा है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के कार्यकर्ता और इमरान खान के समर्थन आगजनी और तोड़फोड़ कर रहे हैं। पाकिस्तान के 18 शहरों में हिंसा जारी है। यह सब पूर्व पीएम इमरान खान की इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर से गिरफ्तारी के बाद हुआ है। उनको नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (NAB) ने अल कादिर यूनिवर्सिटी केस में घोटाले से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है।
इमरान खान पर 140 से ज्यादा मामले
पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जिस मामले में इमरान की गिरफ्तारी हुई है, वो उनके खिलाफ दर्ज 140 से ज्यादा मामलों में से एक हैं। हालांकि इन सभी मामलों में 4 केस ही ऐसे हैं, जिनके उनका फंसना तय माना जा रहा है। इन मामलों में पार्टी पीटीआई के लिए बेनामी विदेशी फंडिंग, शौकत खानम अस्पताल का चंदा पार्टी के लिए इस्तेमाल करना, तोशाखाना केस के अलावा टायरियन व्हाइट (इमरान की बेटी) केस भी है, जो कि इमरान खान की 30 वर्षीय बेटी से जुड़ा है।
'सीक्रेट' बेटी टायरियन व्हाइट केस
इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पूरे पाकिस्तान के हालात नाजुक बने हुए है। सड़कों पर लोग पथराव और हिंसा करते हुए आगजनी कर रहे हैं। इस बीच एक बार फिर इमरान की 'सीक्रेट' बेटी टायरियन व्हाइट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। गिरफ्तारी के बाद ऐसा लग रहा है कि इमरान खान मुश्किल में पड़ सकते हैं।
कौन हैं इमरान की 'सीक्रेट' बेटी?
इमरान खान जितने अपने राजनीतिक जीवन में विवादों से घिरे हैं, उतने ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कंट्रोवर्सी में रहे हैं। तीन शादियां करने वाले पूर्व पीएम इमरान खान का नाम सीता व्हाइट से जुड़ा था, जो उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा स्कैंडल हैं।
पूरा मामला इमरान खान और इटली की महिला सीता से एक कथित बेटी टायरियन खान व्हाइट से जुड़ा है। सीता से इमरान खान की मुलाकात लंदन के जेरमिन स्ट्रीट नाइट क्लब में हुई थी। जिसके बाद दोनों का अफेयर चला और फिर इमरान ने रिश्ता खत्म कर दिया।
इमरान और सीता की बेटी है टायरियन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान और सीता साल 1991 में आखिरी बार एक साथ देख गए थे। सीता के दावों के मुताबिक इमरान खान बेटा चाहते थे, लेकिन जब बेटी का पता चला तो सीता पर अबॉर्शन का दबाव बनाया, हालांकि सीता ने ऐसा नहीं किया। जिसके बाद इमरान खान ने अपनी बेटी को पूरी दुनिया के सामने छिपाकर रखा।
इसके बाद सीता ने टायरियन का इमरान को पिता साबित करने के लिए कैलिफोर्निया कोर्ट में मामला दर्ज कराया। जिसके बाद कोर्ट ने इमरान खान को टायरियन का पिता घोषित किया गया। हालांकि आज तक इमरान खान ने इस बात को नहीं कबूला है। इसके बाद सीता की साल 2004 में मौत हो गई, जिसके बाद टायरियन की जिम्मेदारी इमरान की पहली बीवी जेमिमा को सौंप दी।
2018 का चुनावी नामांकन बना गले की फांस
दरअसल, साल 2018 में पाकिस्तान के चुनाव के लिए इमरान खान ने जो नामांकन दाखिल किया था, उसमें उन्होंने अपनी सीक्रेट बेटी के बारे में नहीं बताया था। सरकार में आने के बाद विपक्ष ने यह मुद्दा उठाया, जो इस्लामाबाद हाई कोर्ट में लंबित है। बता दें कि चुनाव आयोग से इमरान खान ने यह जानकारी छिपाई है, जिसे इस्लामिक कानून के अनुसार बड़ा अपराध माना जाता है।











Click it and Unblock the Notifications