देश के नाम संबोधन में इमरान ने 213 बार बोला- मैं, मेरा और मुझे, पाकिस्तानी उड़ा रहे मजाक

इस्लामाबाद, 2 अप्रैल। संकट में घिरे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को देश को संबोधित किया था। इमरान खान का ये संबोधन ऐसे समय हुआ था जब उन्हें इसी आने वाले रविवार को देश की संसद में अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना है जिसमें ज्यादा उम्मीद उनके असफल होने की है। क्योंकि उनके साथ सरकार में शामिल कई साथियों ने उनका हाथ छोड़ दिया है और विपक्ष से जा मिले हैं। अपने 45 मिनट के संबोधन में इमरान खान ने अविश्वास प्रस्ताव ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला और कहा है कि वे आखिरी गेंद तक खेलेंगे। इमरान खान के इस 45 मिनट के इसी वीडियो से एक छोटा क्लिप सामने आया है जो खूब वायरल हो रहा है।

पूरी स्पीच में छाया इमरान का मैं, मेरा, मुझे

पूरी स्पीच में छाया इमरान का मैं, मेरा, मुझे

इस क्लिप को एक वरिष्ठ पाकिस्तानी पत्रकार ने शेयर किया है। अब आप सोच रहे होंगे कि इस क्लिप में क्या है तो हम कोई सस्पेंस रखे बिना बता देते हैं। दरअसल इस क्लिप में वह हिस्सा डाला गया है जब अपने संबोधन के दौरान इमरान खान ने मैं, मेरा, मुझे का इस्तेमाल किया है। पत्रकार ने इस क्लिप के साथ इन शब्दों की गिनती भी की है कि ये शब्द कितनी बार इस्तेमाल किए गए हैं।

तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि अपने 45 मिनट के संबोधन में इमरान खान ने 213 बार मैं, मुझे और मेरा शब्द का इस्तेमाल किया। यानि कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने देश के नाम संबोधन में देश और उसके नागरिकों की बात कम और अपनी बात ज्यादा की है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

1.12 मिनट का है वीडियो

1.12 मिनट का है वीडियो

पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर ने अपने ट्विटर पर 1.12 मिनट का एक मोंटाज शेयर किया है जिसमें इमरार खान के संबोधन को एडिट करके सिर्फ वह हिस्सा रखा गया है जहां पर वह मैं, मेरा और मुझे बोल रहे हैं। 1.12 मिनट के इस क्लिप को पाकिस्तानी टीवी चैनल ने गिना भी और बताया कि इसमें इमरान खान ने 213 बार अपने बारे में बोले जाने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया है।

पाकिस्तानी उड़ा रहे इमरान का मजाक

पाकिस्तानी उड़ा रहे इमरान का मजाक

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के देश के नाम संबोधन में 200 से ज्यादा बार खुद को ही संबोधित कर लेने का पाकिस्तानी खूब मजाक उड़ा रहे हैं। कईयों ने ये सवाल किया है कि ये देश के नाम संबोधन था या खुद के नाम। लोग अलग-अलग तरीकों से इमरान खान का मजाक उड़ा रहे हैं। इस पर मीम भी शेयर हो रहे हैं।

एक यूजर ने क्लिप को शेयर करते हुए लिखा "और इस तरह मैने 8वीं क्लास में 500 शब्दों का निबंध तैयार किया था।" एक दूसरे यूजर ने एक मीम शेयर किया जिस पर लिखा था कि जियो न्यूज के कर्मचारी "मैं, मेरा, इमरान खान गिनते हुए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+