IMF ने पीएम इमरान खान से कहा, सरकारी नौकरों की सैलरी को रोको
इस्लामाबाद। आर्थिक तंगी और कोरोना वायरस महामारी से जूझते पाकिस्तान सरकार को अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने एक अपील कर मुश्किल में डाल दिया है। आईएमएफ ने पाक सरकार से अपील की है कि वह सरकारी कर्मियों की सैलरी रोक दे। आईएमएफ ने यह भी कहा है कि वह नए बजट में नाममात्र का प्राथमिक घाटा दिखाकर राजकोषीय जमा पर टिका रहे। पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय के सूत्रों की तरफ से यह जानकारी दी गई है।

12 जून को आना है पाकिस्तान का बजट
पाकिस्तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने इस बारे में विस्तार से जानकारी दी है। अखबार ने कहा कि आईएमएफ ने सरकारी कर्मियों की सैलरी रोकने के लिए कहा है। आईएमएफ की तरफ से पाकिस्तान से यह बात भी कही है कि उसे उच्च और अस्थिर सार्वजनिक कर्ज की वजह से राजकोषीय जमा को ही आगे बढ़ाना चाहिए ताकि यह राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की कुल कीमत का 90 प्रतिशत हो जाए। पाकिस्तान पहले ही कोरोना वायरस की मार झेल रहा है। इस महामारी की वजह से देश की अर्थव्यवस्था जो पहले ही संकट में थी और ज्यादा मुश्किलों वाले हालात में पहुंच गई है। पाकिस्तान ने जी20 देशों से कर्ज में राहत की मांग की है। आईएमएफ ने इसे देखते हुए सरकारी कर्मियों की सैलरी को रोकने के लिए कहा है। हालांकि सरकार आईएमएफ की इस मांग का विरोध कर रही है। उसका मानना है कि देश में महंगाई की वजह से लोगों की वास्तविक आय को खत्म हो चुकी है। बहरहाल सरकार 67,000 से अधिक पदों को ख्त्म करने को तैयार हो चुकी है। यह ऐसी पोस्ट्स हैं जो एक साल से भी ज्यादा समय से खाली हैं। पाकिस्तान सरकार कोरोना महामारी के बीच 12 जून को देश का आम बजट पेश करेगी।
IMF ने दिया अरबों डॉलर का कर्ज
पाकिस्तान को पिछले दिनों आईएमएफ से 1.39 अरब डॉलर का कर्ज मिला है। इसके अलावा उसे छह अरब डॉलर का राहत पैकेज भी दिया गया है। आईएमएफ की तरफ से इस कर्ज को देने का मकसद आर्थिक नरमी की वजह से विदेशी मुद्रा भंडार को दुरुस्त करना था। सेंट्रल स्टेट बैंक ऑफ पकिस्तान ने ट्विटर पर इस बारे में बताया था और लिखा था, 'एसबीपी को त्वरित वित्त पोषण व्यवस्था के तहत आईएमएफ से 1.39 अरब डॉलर मिला है।' पाकिस्तान ने मार्च में कोरोना वायरस महामारी के आर्थिक प्रभाव से निपटने के लिए आरएफआई के तहत सस्ता और तुरंत कर्ज उपलब्ध कराने की अपील की थी। आईएमएफ सदस्य देशों को तत्काल भुगतान संतुलन की जरूरत को पूरा करने के लिए आरएफआई के तहत आर्थिक मदद देता है। इस मदद को हासिल करने वाले देश को पूर्णकालिक कार्यक्रम तय करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications