RCB का अनमोल हीरा, ट्रायल्स में हुआ रिजेक्ट, फिर फाइनल में मैच पलटकर कोहली की टीम को बनाया चैंपियन

IPL 2026 RCB, Rasikh Salam Dar: आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने जब चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के बाद आरसीबी के अनुभवी गेंदबाज जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार के साथ एक और नाम पूरी दुनिया की जुबान पर है। यहां हम बात कर रहे हैं युवा तेज गेंदबाज रसिक सलाम डार की। मेगा ऑक्शन में आरसीबी द्वारा 6 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में खरीदे गए रसिक ने इस सीजन में टीम के मुख्य ट्रम्प कार्ड की भूमिका निभाई।

रसिक सलाम डार के लिए शानदार रहा आईपीएल 2026 (IPL 2026 RCB, Rasikh Salam Dar)

रसिक सलाम डार ने इस सीजन में 21.30 की शानदार औसत से कुल 19 विकेट चटकाए। इसके साथ ही वह टूर्नामेंट के आठवें सबसे सफल गेंदबाज भी रहे। इतना ही नहीं खिताबी यानी फाइनल मुकाबले में 3 अहम विकेट लेकर आरसीबी की जीत सुनिश्चित की। रसिक सलाम डार ने इस सीजन कई बार आरसीबी को मुश्किल परिस्थितियों से निकालने का काम कर चुके हैं।

IPL 2026 RCB 1

इरफान ने पहचाना था रसिक का टैलेंट

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के रहने वाले रसिक सलाम हर साल श्रीनगर में होने वाले क्रिकेट ट्रायल्स में हिस्सा लेते थे। लेकिन हर बार उन्हें शॉर्टलिस्ट न होने के कारण निराशा हाथ लगती थी। साल 2018 में भी जब वे ट्रायल देकर बिना किसी उम्मीद के अपना किटबैग उठाकर चचेरे भाई नदीम डार के साथ वापस लौट रहे थे, तब पूर्व भारतीय दिग्गज इरफान पठान की नजर उन पर पड़ी। इरफान ने रसिक के कलाई के अनूठे एक्शन और रफ्तार को तुरंत पहचान लिया। इरफान के विशेष प्रयासों के बाद रसिक को सीनियर अभ्यास मैचों में शामिल किया गया, जहां उन्होंने हैट्रिक लेकर अपनी काबिलियत साबित की।

करियर की शुरुआत में ही लगा था बैन

रसिक की प्रतिभा को देखकर मुंबई इंडियंस (MI) ने उन्हें साल 2019 में अपनी टीम में शामिल किया और उन्होंने डेब्यू भी किया। लेकिन इसके तुरंत बाद जन्म प्रमाण पत्र में विसंगति के कारण बीसीसीआई ने उन पर प्रतिबंध लगा दिया। जब वे इस मानसिक आघात से उबरकर वापसी की तैयारी कर रहे थे, तब वे गंभीर रूप से चोटिल हो गए। रसिक को बेंगलुरु में करीब 6 महीने अकेले रहकर कड़े पुनर्वास से गुजरना पड़ा। इस कड़े दौर में उन्होंने अपनी गेंदबाजी तकनीक और एक्शन पर काम किया। बाद में घरेलू क्रिकेट में वे जम्मू-कश्मीर छोड़कर बड़ौदा की तरफ से खेलने लगे।

RCB के इस स्टार खिलाड़ी पर गिरी गाज! फाइनल में अंपायर के साथ की शर्मनाक हरकत, लगा बैन?
RCB के इस स्टार खिलाड़ी पर गिरी गाज! फाइनल में अंपायर के साथ की शर्मनाक हरकत, लगा बैन?

आरसीबी का दांव और कप्तान पाटीदार का भरोसा

आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ एक साधारण सीजन के बाद आरसीबी ने मेगा ऑक्शन में उन पर 6 करोड़ की बड़ी बोली लगाई, जिसे कई विश्लेषकों ने उस समय एक जुआ माना था। लेकिन सीजन में यश दयाल की अनुपस्थिति में कप्तान रजत पाटीदार ने रसिक पर पूरा भरोसा जताया। कप्तान पाटीदार ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि रसिक अपनी स्किल्स, विशेषकर स्लोअर वन, बैक ऑफ द हैंड डिलीवरी और यॉर्कर को लेकर बेहद स्पष्ट थे। जब भी वे मैदान पर उतरे, उनके पास अपनी भूमिका की पूरी क्लेरिटी थी।

'पैसे को सिर पर मत चढ़ने देना', Vaibhav sooryavanshi को आखिर दिग्गज ने क्यों दी ऐसी सलाह?
'पैसे को सिर पर मत चढ़ने देना', Vaibhav sooryavanshi को आखिर दिग्गज ने क्यों दी ऐसी सलाह?
वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू में जबरदस्त् उछाल, रातोंरात कितने रुपये कर दी अपनी एंडोर्समेंट फीस?
वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू में जबरदस्त् उछाल, रातोंरात कितने रुपये कर दी अपनी एंडोर्समेंट फीस?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+