भारत को निशाना बनाते हुए पाक ने कहां-कहां रखे परमाणु हथियार

अमेरिकी अधिकारियों ने जारी की पाकिस्‍तान के परमाणु हथियार के कारनामे वाली एक रिपोर्ट। अमेरिकी फाइटर जेट एफ-16 को भी परमाणु हथियार के मकसद के लिए प्रयोग करना चाहता था पाकिस्‍तान।

वाशिंगटन। दुनिया को पता है कि पाकिस्‍तान परमाणु हथियार को लेकर कितना सक्षम है। पाकिस्‍तान के पास इस समय 130 से 140 के आसपास परमाणु हथियार हैं और एक अमेरिकी रिपोर्ट ने इनकी लोकेशन के बारे में जानकारी दी है। अगर यह बात सच है तो फिर यह भारत के लिए खतरे की घंटी है।

pakistan-nuclear-weapons.jpg

परमाणु हथियार से लैस हुए पाक जेट्स

वेबसाइट एनडीटीवी ने इस बारे में जानकारी दी है। अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्‍तान ने अमेरिकी नियमों का उल्‍लंघन भी किया है। पाक ने अपने पास मौजूद फाइटर जेट्स को भी परमाणु हथियारों के योग्‍य बना लिया है।

पाक के पास अमेरिका के दिए हुए कुछ एफ-16 फाइटर जेट्स हैं और पाक ने इन्‍हें भी परमाणु हथियारों के प्रयोग लायक बना लिया है।

सिर्फ इतना ही नहीं पाक ने फ्रेंच फाइटर जेट मिराज को भी हवा से मार कर सकने वाली क्रूज मिसाइल राद से लैस कर लिया है।
इस अमेरिकी रिपोर्ट ने इशारा किया है कि पाकिस्‍तान एयर फोर्स के फाइटर जेट्स परमाणु हथियारों से लैस हैं।

पाक के कराची के पश्चिम स्थित मसरूर एयरबेस पर ये सारे जेट्स मौजूद हैं। इस एयरबेस के नीचे एक अंडरग्राउंड सुविधा है जहां

पर काफी सुरक्षा वाले इलाकों में इन्‍हें रख गया है। बताया जा रहा है कि यह अंडरग्राउंड फैसिलिटी पाक सेना का कमांड सेंटर हो सकती है।

मिसाइल बेस और पांच एयरबेस का जिक्र

पाक क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों को लॉन्‍च कर सकता है और इसके जरिए ही परमाणु हथियारों से हमला करने में सक्षम है।

रिपोर्ट में सैटेलाइट इमेज के जरिए पाक के परमाणु कार्यक्रम को दुनिया के सामने लाया गया है। इस रिपोर्ट में दो मिसाइल बेस और कम से कम पांच एयरबेस के बारे में जानकारी दी गई है।

बलूचिस्‍तान से लेकर पंजाब तक

टॉप अमेरिकी साइंटिस्‍ट्स हैंस एम क्रिस्‍टेनसेन ने कहा है कि सैटेलाइट फोटो का विश्‍लेषण करने के बाद पता चलता है कि कम से कम पांच बेस पाकिस्‍तान की परमाणु ताकत की पहचान हैं।

ये बेस हैं सिंध का अकेारो, पंजाब का गुजंरवाला, बलूचिस्‍तान का खुजदार, सिंध का पानो अ‍कील और सरगोधा। छठवां बेस पाकिस्‍तान के बहावलपुर में है और इसका निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा डेरा गाजी खान में सांतवां बेस है और इसका इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर काफी मुश्किल है।

भारत से 100 किमी दूर परमाणु हथियार

जिन सैटेलाइट तस्‍वीरों की इस रिपोर्ट में बात की गई है उन पर अगर भरोसा करें तो परमाणु ताकत से लैस मिसाइलें ऐसी जगह पर हैं तो 100 किमी की दूरी तक के लक्ष्‍य को भी भेद सकती हैं।

इसका मतलब हुआ कि भारत के कई इलाके इन मिसाइलों की रेंज में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्‍तान को चीन से इन परमाणु हथियारों के लिए टेक्‍नोलॉजी मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+