पेशावर आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में उड़ रहा डोवाल का मजाक
इस्लामाबाद। भारत के पठानकोट स्थित इंडियन एयरफोर्स के बेस पर जब आतंकी हमला हुआ था तो भारत के एनएसए अजित डोवाल को आलोचना का सामना करना पड़ा था। अब जबकि दो दिनों पहले पाकिस्तान के पेशावर में आतंकी वारदात को अंजाम दिया गया तो एक बार फिर से डोवाल केंद्र में आ गए हैं।

पाकिस्तान के पेशावर स्थित चारसद्दा कस्बे में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर लोग भारत पर आरोप लग रहे हैं। लोग प्रॉक्सी वॉर में भारत के शामिल होने की बातें कर रहे हैं।
इन सबके बीच एक हैशटैग #KharjiDovalNexus ट्विटर पर काफी पॉपुलर हो गया है। इस हैशटैग के साथ लोग एनएसए अजीत डोवाल की जमकर आलोचना कर रहे हैं।
पाक नागरिक फरहान खान विर्कने ट्वीट किया है कि इस शख्स ने खुले तौर पर कहा कि टीटीपी भारत के किराए के लड़ाके हैं और हमारी सरकार ने लाहौर में उसे सम्मानित किया।
वहीं एक और यूजर जेनी ने ट्वीट किया कि ये अब कोई राजनीतिक बढ़त हासिल करने का मुद्दा नहीं है। पीटीआई, पीएमएलएन या पीपीपी में से किसी को तो इसमें भारत की ओर से मिल रहे समर्थन के खिलाफ बोलना चाहिए।
एक तस्वीर में तो भारत के रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर का हवाला देते हुए लिखा है कि आतंकवादी को आतंकवादी से ही निपटाना पड़ता है। आपको बता दें कि पाक के पूर्व मंत्री रहमान मलिक ने भारत के रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर पर पेशावर आतंकी हमला करवाने का आरोप लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications