पाकिस्तान: अविश्वास प्रस्ताव रद्द होने के बाद PM इमरान खान के भाषण की बड़ी बातें
इस्लामाबाद, 03 अप्रैल: पाकिस्तान नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर ने प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। इमरान खान ने राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को विधानसभा भंग करने की सलाह देकर विपक्ष को चौंका दिया। उनकी घोषणा नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष कासिम सूरी, जो आज के सत्र की अध्यक्षता कर रहे थे, उन्होंने इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को संविधान के अनुच्छेद 5 का विरोधाभास बताते हुए खारिज कर दिया। वहीं, संसद में अविश्वास प्रस्ताव रद्द होने के बाद पीएम इमरान खान ने अपने मुल्क को संबोधित किया। ऐसे में जानिए राष्ट्र को संबोधित करते हुए इमरान खान ने क्या कुछ कहा, पढ़ें भाषण की बड़ी बातें...

- मैं अपनी कौम को आज कहता हूं कि आप चुनाव की तैयारी करो। मुल्क से जो इतनी बड़ी साजिश की जा रही थी वो आज फेल हो गई: इमरान खान
- मैंने राष्ट्रपति को विधानसभाओं को भंग करने के लिए सलाह भेज दी है। चुनाव हों और लोग फैसला करें कि वो किसे चाहते हैं: पाक पीएम इमरान
- बाहर से कोई साजिश और इस तरह के भ्रष्ट लोग इस मुल्क की तकदीर का फैसला ना करें: इमरान खान
- डिप्टी स्पीकर के फैसले से पाकिस्तान की जनता खुश: इमरान खान
- मैं स्पीकर के फैसले पर हर पाकिस्तानी को बधाई देता हूं। अविश्वास प्रस्ताव हमारे खिलाफ एक विदेशी साजिश थी: इमरान खान
- पाकिस्तान की जनता को यह फैसला करना चाहिए कि उनपर किसे शासन करना चाहिए: इमरान खान
25 अप्रैल को होगी संसद की बैठक
इससे पहले पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने विदेशी साजिश का आरोप लगाकर अविश्वास प्रस्ताव को रद्द कर दिया है। साथ ही सदन में वोटिंग नहीं होने दी है। इसके साथ ही संसद की कार्यवाही को भी स्थगित कर दिया गया। अब संसद की अगली बैठक 25 अप्रैल को होगी।
आपको बता दें कि इमरान खान की सरकार पर उस वक्त संकट खड़ा हो गया था, जब विपक्ष ने एक साथ मिलकर सरकार गिराने के लिए संसद में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। वहीं पीएम इमरान को बड़ा झटका देते हुए उसके सहयोगी दल भी साथ छोड़कर चले गए और विपक्ष की पार्टी पीपीपी के साथ हाथ मिला लिया। विपक्ष लगातार सरकार के खिलाफ बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए सरकार को गिराने का प्रयास कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications