भारत को दुनिया के नक्शे से मिटाने की धमकी दे रहा हाफिज, पाक सेना कर रही समर्थन
लाहौर। भारत में आतंकी वारदातों को अंजाम देने वाले लश्कर-ए-तैयबा का चीफ और 26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने अपने एक ट्वीट में भारत को हाइड्रोजन बम से उड़ाने की धमकी दी है।

हाफिज का ट्विटर अकाउंट पिछले वर्ष कंपनी की ओर से सस्पेंड कर दिया गया था लेकिन कुछ दिनों पहले वह फिर से नए हैंडल के साथ ट्विटर पर वापस आ गया है।
हाफिज सईद ने मंगलवार को अपने एक नए ट्वीट में लिखा है अब पाकिस्तान के पास डीएसएमओ बम यानी डी-हाइड्रोजन मोनो-ऑक्साइड बम है। उसने इस बम के लिए पाक वैज्ञानिक डाक्टर एक्यू खान का शुक्रिया अदा किया है।
साथ ही उसने कहा है कि अगर पाकिस्तान चाहे तो सिर्फ 30 सेकेंड में भारत का नाम दुनिया के नक्शे से मिटा सकता है।
Now, Pakistan has "DHMO Bomb (Di-Hydrogen Mono-Oxide)" because of effort made by Dr.AQ Khan,It can wipe out India from World Map in 30 Sec.
— Hafeez Saeed (@HafeezSaeedJUD) December 22, 2015 हैरानी की बात है कि दो दिन पहले यानी 19 दिसंबर को पाक सेना के स्पोक्सपर्सन जनरल रिजवान अख्तर ने भी कुछ इसी तरह की धमकी दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, 'भारत बेंगलुरू के पास एक न्यूक्लियर सिटी बना रहा है। पाक सेना को तुरंत ही इस जगह पर हमला करना होगा।'
Indian Gov is building "Nuclear City" near Bangalore.Pak Army should Lead Surgical Military Strike immediately on this Nuclear Sites.
— Gen Rizwaan Akhter (@DGISIpk) December 19, 2015 हाफिज सईद और पाक सेना की ओर से आए इन बयानों के बाद से भला यह कैसे मान लिया जाए कि पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी सरकार भारत के साथ शांति प्रयासों की दिशा में काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications