भारत-अमेरिका के बीच हुई डील और डर गया हाफिज सईद

इस्‍लामाबाद। पिछले दिनों भारत और अमेरिका के बीच एक नहीं बल्कि दो ऐसी डील साइन हुई हैं जिनकी वजह से पड़ोसी मुल्‍क पाक की चिंता बढ़नी स्‍वाभाविक है। इसकी वजह से आतंकी संगठन लश्‍कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा के चीफ हाफिज सईद ने भारत पर परमाणु हमले की धमकी दी है।

Hafiz Saeed threatens India says Pakistan can launch a nuclear attack

क्‍या कहा है हाफिज सईद ने

26/11 के साजिशकर्ता हाफिज सईद ने धमकी देते हुए कहा है कि भारत, पाकिस्तान को अब साल 1971 के समय का देश न समझे। सईद ने भारत को डराते हुए कहा है कि पाकिस्तान के पास अब परमाणु ताकत है वह किसी भी तरह का जवाब देने में सक्षम हैं।

अमेरिका करेगा ड्रोन हमला!

पाकिस्तान में खुलेआम रैली कर रहे हाफिज ने अमेरिका और भारत पर निशाना साधा है। उसने कहा है कि अमेरिका भारत के हवाई अड्डों पर ड्रोन तैनात कर रहा है, जिससे पाकिस्तान के शहरों पर हमला किया जा सके। अगर ऐसा हुआ तो पाक अपने ड्रोन से भारत पर परमाणु हमले करेगा। उसने कहा कि पाक के पास पूरे भारत के लिए काफी ड्रोन हैं।

तो इन डील से डर गया है हाफिज सईद

पहली डील में जहां अमेरिकी सेना भारत के किसी भी आर्मी या फिर एयरबेस का प्रयोग कर सकती है। वहीं दूसरी डील में अमेरिका और भारत के बीच आतंकियों की जानकारी साझा करने को लेकर एक करार हुआ। कहीं न कहीं इन डील्‍स की वजह से उसके सिर का दर्द बढ़ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+