पाकिस्तान में न्यूज चैनल पर ग्रेनेड अटैक, आईएसआईएस पर शक
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के फैसलाबाद में एक न्यूज चैनल के ऑफिस के बाहर ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ है। बताया जा रहा है कि इस ब्लास्ट में दो पुलिकर्मियों समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो इस हमले को आईएसआईएस ने अंजाम दिया है।

इस हमले को ऑफिस के बाहर एक मोटरसाइकिल सवार ने अंजाम दिया। हमले के साथ ही एक पर्चा भी फेंका गया। इसमें लिखा था कि अगर मीडिया पाकिस्तान सरकार और सेना का पक्ष लेना जारी रखेगा तो आईएसआईएस की ओर से ऐसे और हमले जारी रहेंगे।
टीवी चैनल के लाहौर ब्यूरो प्रमुख मुमताज भट्टी के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति ने गुलबर्ग इलाके में दीन न्यूज टीवी के कैंपस में बम फेंका और भाग गया। घायलों में न्यूज चैनल का एक कर्मचारी भी शामिल है।
धमाके के चलते न्यूज चैनल की बिल्डिंग की खिड़कियों के शीशे टूट गए और पास खड़ी कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा। डीआईजी हैदर अशरफ का कहना है कि यह ‘क्रैकर अटैक' था। उन्होंने कहा कि शहर के सभी मीडिया दफ्तरों के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications