पाकिस्तान के कराची की इमारत में बड़ा विस्फोट, 12 लोगों की मौत
इस्लामाबाद, 18 दिसंबर: पाकिस्तान में एक इमारत में धमाके की बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें 12 लोगों के मरने की खबर है। पाकिस्तानी मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक यह धमाका कराची शहर के शेरशाह पाराचा चौक इलाके में शनिवार दोपहर को एक इमारत हुआ। इस विस्फोट में 12 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जैसे ही धमाका हुआ पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ते नजर आए।
हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि घटनास्थल पर लोगों की अफरा-तफरी मची हुई है। साथ ही मलबा फैला हुआ है। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि शेरशाह में परचा चौक के पास एचबीएल बैंक की एक ब्रांच के अंदर यह विस्फोट हुआ है, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ब्लास्ट एक भूमिगत गैस पाइपलाइन की वजह से हुआ है। हालांकि अभी साफ विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Recommended Video
इधर हादसे में घायल हुए 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं कई लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। धमाके तुरंत बाद मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच गई, जो मलबे में दबे लोगों को निकालने के काम में जुटी हुई है।
वहीं यह भी बताया जा रहा है कि यह धमाका बिल्डिंग के पास नाले में हुआ, जिसकी जद में बैंक की इमारत भी आ गई है। हालांकि सच्चाई क्या है इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। घटना के बाद मौके पर बम निरोधक दस्ता भी पहुंच गया है और अपनी हिसाब से जांच करने में जुटा है। साथ ही पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। और तेजी से जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications