पाकिस्तान: कराची में बंद पड़े भारतीय दूतावास पर कब्जे की कोशिश, भारत ने दर्ज कराया विरोध
कराची। पाकिस्तान ने एक बार फिर से भारतीय दूतावास के अधिकारियों को परेशान करने की कोशिश की है। इस बार मामला कराची का है, जहां पर बंद पड़े भारतीय दूतावास के बाहर पाकिस्तान ने अतिक्रमण की कोशिशें की हैं। भारत की तरफ से पाकिस्तान की अथॉरिटीज के सामने इस मसले को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है। भारत ने पाक को स्पष्ट कर दिया है कि इस संपत्ति को तुरंत खाली कर देना चाहिए। इस मामले पर नजर रख रहे लोगों की तरफ से जानकारी दी गई है कि भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के दिल्ली में मौजूद डिप्टी हाई कमिश्नर हैदर शाह को इस मामले पर तलब किया था।

गार्ड को दी गई धमकी
गुरुवार को शाह विदेश मंत्रालय पहुंचे थे। भारत की आरे से जारी एक डिप्लोमैटिक नोट में बुधवार रात हुई इस घटना को एक गंभीर मसला करार दिया गया है। भारत ने साफ कर दिया है कि किसी भी तरह से अनाधिकृत संगठन या व्यक्ति का तुरंत ही परिसर से बाहर कर देना चाहिए। सूत्रों की ओर से बताया गया है कि कुछ लोगों के संगठन ने जबरदस्ती परिसर में दाखिल होने की कोशिश की और वहां सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी गार्ड को भी धमकी दी।

साल 1994 से बंद है कांसुलेट
भारत ने कराची स्थित अपने दूतावास को साल 1994 में बंद कर दिया था। भारत ने यह फैसला कराची में मौजूद पाकिस्तान मिलिट्री के बढ़ते प्रभाव की वजह से लिया था। पाक मिलिट्री नहीं चाहती थी कि कराची में भारतीय राजनयिक रहें। साल 1993 में मुंबई में हुए बम ब्लास्ट्स का साजिशकर्ता और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम भी कराची में ही है। जहां पाक कराची में भारतीय दूतावास के खिलाफ था तो वहीं वह चाहता था कि मुंबई स्थित उसका दूतावास खुला रहे और वहां से काम चलता रहे।

कराची के पॉश इलाके में है दूतावास
कराची में भारतीय दूतावास फातिमा जिन्ना रोड पर स्थित है। यह इलाका कराची का सबसे प्रतिष्ठित इलाका है और बंद होने के बाद से ही दूतावास बिल्कुल सूनसान पड़ा हुआ है। इसी सड़क पर अमेरिका के काउंसिल जनरल का घर है और दूसरी ओर सिंध क्लब है। सिंध क्लब में कराची का एलीट वर्ग अक्सर पार्टी करने के लिए आता है। भारत के दूतावास को इंडिया हाउस कहते हैं और कराची के इस पॉश इलाके में इस बिल्डिंग का पूरी तरह से खाली पड़े रहना कई लोगों को हैरान भी करता है।

छह मंजिला इमारत भूतिया जगह में तब्दील
इस बिल्डिंग में रात में भी कोई लाइट नहीं जलती जबकि यह एक छह मंजिला बिल्डिंग है। इसके गेट हमेशा बंद रहते हैं। सिर्फ एक छोटा या दरवाजा खुला रहता है और गार्ड इसका प्रयोग करते हैं। किसी समय बिल्डिंग के पीछे वाले हिस्से में अक्सर वीजा एप्लीकेशंस के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहती थीं। राजीव डोगरा कराची में भारत के आखिरी काउंसल जनरल थे। उनके मुताबिक भारत की इस तरह की पांच प्रॉपर्टीज कराची में हैं। एक प्रॉपर्टी के तहत काउंसल जनरल का घर क्लिफ्टन एरिया में ही होता था जहां पर आज दाऊद रहता है। तीन मंजिला वह बिल्डिंग कभी स्टाफ का घर हुआ करती थी।
-
Pakistan Petrol Price Hike: पाकिस्तान में फूटा पेट्रोल बम! एक झटके में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम जनता बेहाल -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी












Click it and Unblock the Notifications