पाकिस्तान भूकंप में मृतकों की संख्या 300 हुई

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को आए शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 300 हो गई है। यह जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता जान मुहम्मद बुलेदी ने कहा कि अवारन क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, जहां 145 लोगों की मौत हो गई है। इसके अतिरिक्त मशकाई में 55 और तुर्बत में आठ व्यक्ति मारे गए हैं।

मीडिया की खबरों के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता वाले इस भूकंप में 395 लोग घायल हुए हैं। भूकंप के झटके भारत में भी महसूस किए गए हैं। शक्तिशाली भूकंप से सैंकड़ों घर ढह गए हैं। भूकंप अवारन और इसके पड़ोसी जिलों में शाम 4.29 बजे आया। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, भूकंप के बाद कई झटके महसूस किए गए, इनमें से एक की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 थी। बलूचिस्तान के अलावा दक्षिणी सिंध और पूर्वी पंजाब प्रांत में भी तेज झटके महसूस किए गए।

Pakistan

अवारन के उपायुक्त रशीद गदोजई ने अवारन में एक लाख लोगों के प्रभावित होने की संभावना जताई है। अवारन बलूचिस्तान के सबसे गरीब जिलों में से एक है, जिसकी जनसंख्या 1,20,000 से कम है। इस बीच, हताहतों को लेकर विरोधाभासी खबरें आई हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने मृतकों की संख्या 50 बताई है।

गदोजई ने बताया कि प्रभावित इलाकों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट नहीं है, क्योंकि भूकंप प्रभावित कई गांवों में पहुंच पाना आसान नहीं है। बलूचिस्तान सरकार ने भूकंप प्रभावित छह जिलों में आपातकाल घोषित कर दिया है और सेना एवं अन्य सुरक्षा बलों के साथ राहत कार्य शुरू किया है। सेना के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को प्रभावित इलाकों में 600 और जवानों को भेजा है। राहत कार्य में अब तक 900 सैनिक तैनात किए जा चुके हैं।

सेना ने बलूचिस्तान के मध्यवर्ती खुदजा जिले में राहत शिविर स्थापित किया है जो भूकंप के केंद्र से 120 किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित है। अवारन के अधिकारियों ने कहा कि राहत कार्य में एक बड़ी समस्या चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य सेवा की कमी को लेकर है। कई घायलों को कराची के अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+