लॉकडाउन में औरतों के कपड़े पहनकर बाहर निकल रहें हैं मर्द, एक पकड़ा गया

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया में फैला हुआ है। भारत के अलावा कई देश पूरी तरह लॉकडाउन पर हैं। ऐसा ही हाल पड़ोसी देश पाकिस्‍तान का भी है। लेकिन पाकिस्‍तान में इस लॉकडाउन की धज्जियां वैसे ही उड़ाई जा रही हैं जैसे वहां हर सरकारी फैसलों की उड़ाई जाती है। आपको बता दें कि पाकिस्‍तान में कई प्रांतों में लॉकडाउन है और बाइक पर दोहरी सवारी पर भी पाबंदी लगी हुई है। इसके बावजूद लोग लॉकडाउन का उल्‍लंघन करने से बाज नहीं आ रहे। ताजा मामला एक युवक के महिला के भेष में डबल सवारी करने का है, जिसे पुलिस ने पकड़ा है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कराची में बिल्‍कुल ऐसा ही मामला सामने आया था।

लॉकडाउन में औरतों के कपड़े पहनकर बाहर निकल रहें हैं मर्द, एक पकड़ा गया

एक हिंदी वेबसाइट के खबर के अनुसार पुलिस के मुताबिक चोहंग में महिला के भेष में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह अजीब मामला तब सामने आया जब दोहरी सवारी पर प्रतिबंध के बावजूद पुलिस ने एक युवक को महिला के भेष में सवारी करते देखा। पुलिस की तेज निगाहों से युवक बच नहीं पाया और मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि पकड़े जाने पर युवक के माफी मांगने पर पुलिस के उसे यह चेतावनी देने पर कि वह दोबारा ऐसा नहीं करेगा, उसे छोड़ दिया गया।

पुलिस का कहना है कि कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर जनता खुद को घरों तक सीमित रखें, बेजरूरत बाहर न निकलें। उल्‍लेखनीय है कि पाकिस्‍तान के कई प्रांतों में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के मद्देनजर धारा 144 लागू कर दी गई है। हालांकि इसके बावजूद लोग लॉकडाउन का उल्‍लंघन करने से बाज नहीं आ रहे। मार्किट और निजी संस्‍थान बंद होने के बावजूद शहरियों की आवाजाही रुक नहीं रही। वहीं दोहरी सवारी पर प्रतिबंध के बावजूद लगातार इसके उल्‍लंघन के मामले भी सामने आ रहे है। पंजाब प्रांत में भी धारा 144 लागू किए जाने के बावजूद नागरिकों द्वारा लगातार गैरजिम्मेदारी भरी घटनाएं सामने आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+