बेनजीर की हत्‍या के आरोपी मुशर्रफ की हत्‍या के प्रयास के दोषी को फांसी

इस्लामाबाद। कितनी अजीब बात है कि पाकिस्‍तान के पूर्व सेनाध्‍यक्ष और राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ जिन पर खुद बेनजीर भुट्टो की हत्‍या का आरोप है, उनकी हत्‍या के प्रयास करने वाले दोषी को फांसी दे दी गई है।

Pervez Musharraf

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की हत्या की कोशिश में दोषी पाए गए वायुसेना (पीएएफ) के पूर्व कनिष्ठ तकनीशियन को बुधवार को फांसी दे दी गई है।

डॉन ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, नियाम मोहम्मद को पेशावर केंद्रीय कारागार में फांसी दे दी गई है। उसे 2003 में रावलपिंडी में मुशर्रफ की हत्या की कोशिश करने के मामले में दोषी पाया गया था।

नियाम खैबर पख्तूनख्वा के स्वाबी जिले का निवासी था। उसे हरिपुर केंद्रीय कारा में मंगलवार तक रखा गया था, जिसके बाद उसे पेशावर केंद्रीय कारा में हेलीकॉप्टर से लाया गया था।

इससे पहले प्रशासन ने जेल के बाहर आतंकवादी खतरे के बीच सैनिकों और पुलिस को तैनात कर दिया था। जेल शेर शाह सूरी रोड के किनारे स्थित है, जिस पर मंगलवार रात आवाजाही बंद कर दी गई थी।

मुशर्रफ की हत्या की कोशिश रावलपिडी के झांडा चिची पुल के नजदीक 14 दिसंबर 2003 को की गई थी, जिसमें पीएएफ के छह कर्मचारियों को 3 अक्टूबर 2005 को दोषी पाया गया था। उन्हें 20 महीने तक हिरासत में रखा गया था।

इस मामले में 19 दिसंबर से अब तक पूर्व कनिष्ठ तकनीशियन अदनान राशिद, पूर्व मुख्य तकनीशियन खालिद महमूद, पूर्व वरिष्ठ तकनीशियन करम दीन और पूर्व कार्पोरल नवाजिश को फांसी दी जा चुकी है। हालांकि, छठे दोषी नसरुल्ला को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+