पाकिस्‍तान: बम में बम ब्‍लास्‍ट, 17 सरकारी कर्मचारियों की मौत

Bus blast kills 17 government employees in northwest Pakistan
पेशावर। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर शहर पेशावर में सरकारी कर्मचारियों को ले जा रही एक बस में शुक्रवार दोपहर हुए विस्फोट में 17 लोगों की मौत हो गई और 34 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पेशावर के आयुक्त साहिबजादा अंदेस ने कहा कि विस्फोट दोपहर 12.30 बजे बस के अंदर उस वक्त हुआ जब यह पेशावर से नजदीकी शहर चारसाड्डा जा रही थी।

बम निरोधक दस्ते के अधिकारियों ने बताया कि बम गत्ते के एक डिब्बे में बस की पिछली सीट के नीचे रखा गया था और इसे टाइमर के जरिए उड़ा दिया गया। उन्होंने इस हमले में छह से आठ किलोग्राम विस्फोटक इस्तेमाल किए जाने का अनुमान लगाया है। घटना में बस को काफी नुकसान पहुंचा है। मीडिया की खबरों के मुताबिक, बस में उस दौरान 50 लोग सवार थे। ये लोग पेशावर सचिवालय के कर्मचारी थे।

कुछ घायलों को पेशावर के लेडी रीडिंग हॉस्पिटल और अन्य को चारसाड्डा जिला मुख्यालय के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि कुछ घायलों की स्थिति नाजुक है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+