पाकिस्‍तान के नए जेहादियों को बनना है दाऊद इब्राहिम और बुरहान वानी जैसा

पाकिस्‍तान में नए जेहादियों में अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम और हिजबुल मुजाहिद्दीन कमांडर बुरहान वानी का क्रेज। हाफिज सईद के बेटे तल्‍हा सईद ने दिए हैं आतंकियों को दाऊद और वानी जैसा बनने की सलाह।

लाहौर। पांच फरवरी को कश्‍मीर डे पर एक नया वीडियो पाकिस्‍तान से आया है। इस वीडियो में लश्‍कर-ए-तैयबा के कमांडर हाफिज सईद के बेटे तल्‍हा सईद को देखा गया और इस वीडियो से पता लगा कि लश्‍कर के कनेक्‍शन भी अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम से हैं। सिर्फ इतना ही नहीं लश्‍कर के नए जेहादियों में दाऊद इब्राहिम और हिजबुल मुजाहिद्दीन कमांडर बुरहान वानी जैसा बनने की तमन्‍ना है।

पाक-के-नए-जेहादियों-में-दाऊद-और-बुरहान-वानी-का-क्रेज

न डॉक्‍टर न इंजीनियर, सबको बनना है दाऊद

वीडियो में तल्‍हा सईद एक भीड़ को भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का ऐलान कर रहा है और वह भी दाऊद के नाम पर। एक बड़ी सी रैली में तल्‍हा कैडर्स से पूछ रहा है उन्‍हें बड़े होकर क्‍या बनना है क्‍या वह डॉक्‍टर, इंजीनियर या फिर जज या फिर पुलिस वाला बनना चाहते हैं ? इस पर भीड़ से नकारात्‍मक जवाब आता है और इसके बाद तल्‍हा फिर भीड़ से पूछता है कि क्‍या उन्‍हें बुरहान वानी बनना है। इस पर भीड़ कहती है ,'हां।' इसके बाद तल्‍हा कहता है कि उन्‍हें दाऊद इब्राहिम या फिर बुरहान वानी का नाम लेकर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ना चाहिए।

पहली बार लिया दाऊद का नाम

इससे अलग यह वीडियो पहला मौका है जब लश्‍कर की ओर से दाऊद इब्राहिम के बारे में कोई सीधा जिक्र किया गया है। मुंबई ब्‍लास्‍ट्स का मास्‍टरमाइंड दाऊद इस समय कराची में रह रहा है। उस पर आरोप है कि वह सुरक्षा के बदले लश्‍कर और दूसरे आतंकी संगठनों को वित्‍तीय मदद मुहैया कराता है। हिजबुल कमांडर बुरहान वानी को नौ जुलाई 2016 को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। अब वह जेहादियों का पोस्‍टर ब्‍वॉय बन गया है। कश्‍मीर में उसका नाम लेकर अशांति फैलाई गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+