ब्रिटेन के विदेश सचिव ने कहा कश्मीर हो भारत पाक वार्ता की शर्त
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में ब्रिटेन के विदेश सचिव फीलिप हैमंड ने कश्मीर को लेकर एक अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता के दौरान कश्मीर मुद्दे पर शर्त के साथ वार्ता हो। उन्होंने कहा कि वार्ता के लिए कश्मीर मुद्दे का समाधान पूर्व शर्त नहीं होना चाहिए।

ब्रिटेन के विदेश सचिव फिलिप हैमंड ने कहा कि उन्होंने दोनों देशों से कहा है कि राज्य के संगठन और बाकी समूहों को शांति प्रक्रिया को बाधित करने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने पाकिस्तान से यह भी कहा कि वह दो जनवरी को हुए पठानकोट आतंकी हमले की जांच में तेजी लाए।
हैमंड ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज के साथ मीडिया के साथ बातचीत में यह कहा। फीलिप एक दिन के पाक दौरे पर इस्लामाबाद पहुंचे थे।
ब्रिटिश सांसद ने कहा कश्मीर, भारत का हिस्सा, पाक हटे पीछे
पठानकोट आतंकी हमले की बात पर सरताज अजीज ने कहा कि ज्वाइंट इनवेस्टिगेशन टीम पठानकोट आतंकी हमले की जांच पूरी करने की प्रक्रिया में है। टीम अगले कुछ दिनों में भारत का दौरा करेगी।
अजीज ने कहा कि दोनों देशों के विदेश सचिवों की बैठक के लिए कोई पूर्व शर्त नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जांच टीम के भारत दौरे के बाद उनकी बैठक हो सकती है।
अजीज ने कहा कि पाकिस्तान ने संभावित आतंकवाद हमले के बारे में भारत के साथ खुफिया सूचना भी साझा की थी।












Click it and Unblock the Notifications