परमाणु बम की धमकी देने वाले इमरान खान के पास बिल चुकाने तक के पैसे नहीं
Recommended Video
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखला या हुआ है। भारत के आंतरिक मामले में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे पाकिस्तान ने इस मसले को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भी उठाया, लेकिन उसे हर तरफ से निराशा ही हाथ लगी है। पाकिस्तान की तिलमिलाहट यहीं खत्म नहीं हुई। पाकिस्तानी सरकार ने भारत को परमाणु हमले तक की धमकी दे डाली। पाकिस्तान की ओर से लगातार युद्ध की गीदड़भभकी दी जा रही है. लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि भारत को युद्ध की धमकी देने वाले पाकिस्तान की खुद की जेब खाली है। कंगाली की मार झेल रहा पाकिस्तान भारत को धमकी दे रहा है, लेकिन उसके पास इतने पैसे भी नहीं है कि वो सचिवालय के बिजली बिल का भुगतान कर सके।

पाकिस्तानी वेबसाइट 'एक्सप्रेस न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के पास इतने पैसे तक नहीं है कि वो सचिवालय के बिजली बिल का भगुतान कर सके। बिल न भरे जाने की वजह से पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के सचिवालय की बिजली काटे जाने की नौबत आ गई है। इस्लामाबाद इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी ने पीएण ऑफिस को नोटिस भेजा है। कंपनी ने पीएफ दफ्तर को बिजली बिल का भुगतान करने को कहा है अन्यथा सचिवालय की बिजली काट दी जाएगी।
रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री सचिवालय पर 41 लाख 13 हजार 992 रुपए का बिजली बिल बाकी है। इसमें पिछले महीने का बिल 35 लाख से ज्यादा का है। खबर के मुता बिक सचिवालय द्वारा अक्सर बिजली बिल भुगतान में अनियमितता होती है। गौरतलब है कि कंगाली की मार झेल रहे पाकिस्तान में म हंगाई आसमान छू रही है। वैश्विक कर्ज के बोझ तले पाकिस्तान के पास इस संकट से निपटने के लिए कोई प्लान नहीं है। इमरान खान के सत्ता में आने के बाद से पाकिस्तान की स्थिति और बदतर हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications