भारत पर परमाणु हमले की धमकी के बाद पाकिस्तान पर चौतरफा दबाव

वाशिंगटन। उरी अटैक के बाद भारत के साथ युद्ध होने की स्थिति में पाकिस्तान लगातार परमाणु बम के इस्तेमाल की धमकी दे रहा है, वहीं अब उसके इस धमकी को दुनिया के ताकतवर देश गंभीरता से ले रहे हैं।

एटॉमिक वार के खतरे को देखते हुए पाकिस्तान पर वे ताकतवर देश परमाणु कार्यक्रम का विस्तार न करने और इसे सीमित करने का भारी दबाव डाल रहे हैं जो उसे आर्थिक मदद देते हैं।

nawaz sharif

अमेरिकी विदेश मंत्री ने डाला पाक पर दबाव

सार्क देशों के साथ पाकिस्तान के खराब हो रहे रिश्ते और भारत के साथ उरी आतंकी हमले के बाद भारी तनाव के माहौल में अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी और पाकिस्तान के प्रधान मंत्री नवाज शरीफ के बीच मुलाकात हुई।

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि जॉन कैरी ने पाकिस्तान से नाभिकीय हथियार कार्यक्रम को सीमित करने के लिए दबाव डाला है।

पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि अमेरिकी विदेश मंत्री को यह साफ साफ बता दिया गया है कि वे पाकिस्तान से जो आशा कर रहे हैं, उसी बात को लागू करने के लिए वे भारत से भी कहें।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूएन में पाक राजदूत मलीहा लोधी ने कहा कि पाकिस्तान अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम को लिमिट नहीं करेगा। दुनिया पहले भारत के परमाणु गतिविधियों पर रोक लगाए। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय पत्रकारों को नहीं आने दिया गया था।

परमाणु बम धमकी की आड़ में भारत में आतंकी गतिविधियां करता है पाक!

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ सहित अन्य बड़े सेनाधिकारी उरी अटैक पर भारत से बढ़े तनाव के बाद परमाणु बम के इस्तेमाल की लगातार धमकी दे रहे हैं।

इससे यह बात फिर से उभर कर सामने आई है कि पाकिस्तान किस तरह परमाणु बम की ताकत की आड़ लेकर भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता है।

एनएसजी में शामिल होने के लिए पाक का परमाणु दांव

पाकिस्तान न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप की मेंबरशिप चाहता है। इसके लिए वह ब्लैकमेल करने की कोशिश यह कहकर करता है कि अगर उसे एनएसजी में शामिल नहीं किया गया तो वह अपने परमाणु कार्यक्रम का विस्तार करता रहेगा।

लेकिन हाल में उत्तर कोरिया के परमाणु बम परीक्षण और आतंकियों को शरण में रखने के मामले में पाकिस्तान की बदनामी ने उसके एनएसजी में शामिल होने की कोशिशों को पलीता लगाया है।

जापान ने भी पाकिस्तान पर डाला दबाव

मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने जापान से एनएसजी मेंबरशिप के लिए समर्थन देने को कहा। जापान ने पाकिस्तान की इस मांग को सीधे-सीधे खारिज कर दिया।

पाकिस्तान ने उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम में मदद देकर खुद जापान के लिए खतरा पैदा कर दिया है। हालांकि पाकिस्तानी अधिकारियों ने सफाई देते हुए कहा कि पाकिस्तान उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम की भर्त्सना करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+