पबजी की लत का शिकार हो चुके 14 साल के लड़के ने मां-बाप और दो बहनों को उतारा मौत के घाट

लाहौर, जनवरी 28। ऑनलाइन गेम की लत बच्चों के भविष्य को किस कदर खराब कर रही है, ये आए दिन देखने को मिल जाता है। ऑनलाइन गेम के चक्कर में कहीं कोई बच्चा घर से भाग जाता है तो कहीं आपराधिक घटना को अंजाम दे देता है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से सामने आया है, जहां एक 14 साल के लड़के ने कथित तौर पर पबजी गेम के चक्कर में अपने परिवार को मौत के घाट उतार दिया।

Pubg and murder

पिछले हफ्ते की है घटना

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, 14 साल के लड़के ने अपने परिवार में अपनी मां और दो बहनों को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पिछले हफ्ते लाहौर के कहना इलाके में 45 वर्षीय हेल्थ वर्कर नाहिद मुबारक अपने 22 वर्षीय बेटे तैमूर और 17 और 11 साल की दो बेटियों के साथ मृत पाए गए थे।

लड़के ने हत्या की बात को किया कबूल

पुलिस ने घटना के एक हफ्ते बाद बताया है कि परिवार का इकलौत नाबालिग बेटा ही अपने परिवार का हत्यारा निकला है। उसी ने पबजी गेम के प्रभाव में आकर सभी की हत्याएं की हैं। पुलिस की ओर जारी बयान में कहा गया है, "लड़के ने ये कबूल किया है कि उसने पबजी गेम के प्रभाव में आकर अपनी मां और भाई-बहनों की हत्या कर डाली। वो लड़का दिन में लंबे-लंबे समय तक गेम खेलता था, जिसके कारण उसे कुछ मनोवैज्ञानिक समस्याएं भी हो गई थी।"

गेम को लेकर पिता से पड़ती थी डांट

पुलिस ने बताया है कि नाहिद, जिसका तलाक हो चुका था। वो अपने बेटे को अक्सर पढ़ाई और अधिक गेम खेलने की आदत को लेकर डांटता रहता था। घटना वाले दिन भी नाहिद ने पढ़ाई के लिए उसे डांटा था। इसके बाद लड़के ने अपनी मां की अलमारी से पिस्टल निकालकर नाहिद और तीन अन्य को गोली मार दी। नाहिद ने ये पिस्टल अपने परिवार की सेफ्टी के लिए ली हुई थी, जिसका लाइसेंस भी उसके पास था।

पुलिस को पड़ोसियों से मिली जानकारी

हत्याकांड की जानकारी पुलिस को अगले दिन पड़ोंसियों के जरिए मिली। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो लड़के ने पुलिस को बताया कि उसे नहीं पता कि ये हत्याएं कैसे हुई है। वो तो घर की ऊपर वाली मंजिल पर था। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध का खून से सना कपड़ा बरामद कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+