पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में जनाजे के दौरान हुई गोलीबारी, 8 लोगों की मौत कई घायल

इस्लामाबाद, 17 सितंबर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा से एक बड़ी खबर सामने आई है, बीते गुरुवार खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लोवर डीर जिले में जनाजे के दौरान भीड़ पर गोलीबारी की गई जिसमें 8 लोग की दर्दनाक मौत हो गई है, वहीं 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक समूह जनाजे को दफनाने जा रहा था, इसी दौरान दूसरे गुट आ गया और दोनों पक्षों में जमीन विवाद को लेकर बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि हाथापाई शुरू हो गई और कई राउंड फायरिंग भी की गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

8 killed in firing during funeral in Khyber Pakhtunkhwa, Pakistan

खैबर पख्तूनख्वा प्रांच में हुई इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, मौके पर पुलिस के कई आला आधिकारियों ने पहुंच घटना के बारे में जानकारी ली। गोली लगने की वजह से 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 15 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में बनेगा धर्म परिवर्तन के खिलाफ सख्त कानून, इमरान खान के बिल से मचा बवंडर, इस्लाम के खिलाफ साजिश?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+