Coronavirus: वुहान में मुंह देखते रह गए पाकिस्तान के छात्र, सरकार ने यहां से एयरलिफ्ट किए 97 नागरिक
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के करीब 97 नागरिक जिसमें से 40 छात्र हैं। सोमवार सुबह कतर एयरवेज की दो फ्लाइट्स और चाइना सदर्न एयरलाइंस ने इन यात्रियों के साथ इस्लामाबाद में लैंडिंग की। दोनों फ्लाइट्स की लैंडिंग में करीब दो घंटे का अंतर था। स्वास्थ्य मामलों पर प्रधानमंत्री इमरान खान को सलाह देने वाले जफर मिर्जा की तरफ से ट्विटर पर इस बात की पुष्टि की गई है। 29 जनवरी को पाकिस्तान ने चीन जाने और यहां से आने वाली फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया था।

चीनी राजदूत भी पहुंचे पाकिस्तान
कतर एयरवेज की फ्लाइट में जो पाक छात्र थे वह गिलगित बाल्टीस्तान के क्षेत्र में आने वाले चीनी शहर उरुमकी से थे। दूसरी फ्लाइट में 69 यात्री थे जिसमें से 57 पाकिस्तानी और 12 चीनी थे और फ्लाइट बीजिंग से आई थी। मिर्जा की तरफ से बताया गया है कि छात्रों में पाकिस्तान में चीनी राजदूत सुन वाइडोंग भी थे। मिर्जा ने ट्विटर पर बताया, 'इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर मैंने चीन से आने वाले यात्रियों को रिसीव किया। इनमें चीनी राजदूत भी थे।' उन्होंने बताया कि यात्रियों का इंटरव्यू भी लिया गया है। सभी छात्रों को चेक अप के बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से घर जाने की मंजूरी दे दी गई।
Recommended Video
30,000 पाकिस्तानी नागरिक चीन में
चीन में करीब 30,000 पाक नागरिक हैं जिसमें से छात्रों की संख्या सबसे ज्यादा है। 500 छात्र वुहान में हैं और सरकार ने फिर दोहराया है कि यहां से छात्रों को एयलिफ्ट नहीं किया जाएगा। वुहान में चार पाक नागरिकों में संक्रमण होने की खबरें हैं। अभी तक पाकिस्तान में किसी के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की कोई खबर नहीं है। चीन में अब तक वायरस की वजह से 425 लोगों की मौत हो गई है और 20, 438 लोगों में इनफेक्शन देखा गया है। 151 केसेज ऐसे हैं जो दुनिया के 23 देशों में देखे गए हैं जिसमें अमेरिका, जापान, थाइलैंड, हांगकांग और ब्रिटेन शामिल हैं।

चीन ने पाक को कहा थैंक्यू
दूसरी तरफ इमरान खान की सरकार इस बात पर अड़ी हुई है कि वुहान से छात्रों को नहीं निकाला जाएगा। पाक सरकार का कहना है कि यह इस क्षेत्र के हित में है कि छात्रों को वहीं रहने दिया जाए। बताया जा रहा है कि पाक ने मुश्किल की घड़ी में चीन के साथ खड़े रहने का फैसला किया है। डॉक्टर जफर मिर्जा ने कहा कि जो भी यात्री चीन से पाक पहुंचे हैं उनमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं देखे गए हैं और उन्हें ऑब्वर्जेशन में नहीं रखा जाएगा।

इमरान खान पहुंचे मलेशिया
वुहान में नदीम अब्ज नामक एक छात्र ने वुहान से वीडियो बनाकर इमरान से अपील की कि वह उन्हें यहां से एयरलिफ्ट कर लें। उन्होंने पाक दूतावास से भी अपील कि उनकी मदद करें। मगर न तो सरकार और न ही दूतावास ने उनकी सुध ली है। इन सबके बीच इमरान खान मलेशिया की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। पाक में चीन के राजदूत ने अपने दोस्त को थैंक्यू कहा है और मुश्किल की घड़ी में साथ न छोड़ने के फैसले को सराहा है। पिछले दिनों भारत ने अपने नागरिकों को वुहान से निकाला है। इसमें मालदीव और बांग्लादेश का भी एक-एक छात्र शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications