पाकिस्तान: कार में भयंकर बम विस्फोट, 36 लोगों की मौत, 70 घायल
इस्लामाबाद।
पाकिस्तान के पेशावर शहर के खान रजाक पुलिस थाने के समीप रविवार को विस्फोटकों से भरी एक कार में विस्फोट के बाद कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई और 70 अन्य घायल हो गए। एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान (एपीपी) के अनुसार पुलिस ने कहा है कि मृतकों में छह बच्चे और दो महिलाएं भी शामिल हैं। id="toptextpromo">विस्फोट
में कई वाहन और इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। पेशावर के आयुक्त साहिबजादा मुहम्मद अनीस ने कहा कि आरंभिक साक्ष्य से स्पष्ट संकेत मिलता है कि वाहन में विस्फोटक पदार्थो को पुलिस थाने के समीप रखा गया और उसे रिमोट कंट्रोल से उड़ा दिया गया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उन्होंने
कहा कि पिछले 10 दिनों में पेशावर में यह तीसरा आंतकवादी हमला है। बचावकर्मियों और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उल्लेखनीय है कि पिछले रविवार को पेशावर में ही एक चर्च में दोहरे आत्मघाती हमलों में 83 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।











Click it and Unblock the Notifications