गाजीपुर बॉर्डर से हटे बैरिकेड्स, टिकैत बोले- सड़कें खुली रहीं तो हम भी फसल बेचने संसद जाएंगे

नोएडा, 29 अक्टूबर: दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के धरना स्थल पर लगे बैरिकेड्स को अब हटाना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि सरकार की तरफ से आदेश के बाद बैरिकेडिंग हटाकर रास्ता खोला जा रहा है। बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने कहा, ''पीएम ने कहा था कि किसान कहीं भी फसल बेच सकते हैं। अगर सड़कें खुली रहीं तो हम अपनी फसल बेचने के लिए संसद भी जाएंगे। पहले हमारे ट्रैक्टर दिल्ली जाएंगे। हमने रास्ता नहीं रोका है। सड़क जाम करना हमारे विरोध का हिस्सा नहीं।''

Recommended Video

    Farmers Protest: Ghazipur Border से Barricade हटने पर क्या बोले Rakesh Tikait,सुनिए | वनइंडिया हिंदी
    Police removed barricading from Ghazipur border tikait says we will go to Parliament to sell crops

    केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों के प्रदर्शन के बीच बैरिकेडिंग अब हटने लगी है। बॉर्डर खाली कराए जा रहे हैं। टीकरी बॉर्डर के बाद अब गाजीपुर बॉर्डर भी खाली कराया जा रहा है। दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में एनएच-24 से बैरिकेड्स हटाए जा रहे हैं। डीसीपी (पूर्व), दिल्ली, प्रियंका कश्यप ने कहा कि कि यह सेक्टर-2 और-3 है। यह NH9 है, हम इसे खोल रहे हैं। एनएच 24 को भी खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के चलते यह रास्ता काफी समय से बंद था। बता दें, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान किसान संगठनों ने कहा था कि उन्होंने कोई रास्ता बंद नहीं किया है, दिल्ली की सीमाओं पर बैरिकेड्स पुलिस ने लगाए हैं। इसके बाद ही ये कदम उठाया गया है।

    राकेश टिकैत ने किया ऐलान- फसल बेचने संसद जाएंगे

    इस बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने ऐलान किया है कि किसान अपनी फसल बेचने के लिए संसद जाएंगे। टिकैत ने कहा, ''पीएम मोदी ने कहा था कि किसान कहीं भी फसल बेच सकते हैं। अगर सड़कें खुली रहीं तो हम अपनी फसल बेचने के लिए संसद भी जाएंगे। पहले हमारे ट्रैक्टर दिल्ली जाएंगे। हमने रास्ता नहीं रोका है। सड़क जाम करना हमारे विरोध का हिस्सा नहीं है।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+