कैश लूट की घटना का खुलासा, लूट की रकम से छुड़ाए बीवी के गिरवी रखे हुए गहने

Noida News, नोएडा। 19 फरवरी को चित्रा गैस एजेंसी पर हुई लूट का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक गैस एजेंसी पर ही काम करने वाला कर्मचारी है। पुलिस ने तीनों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

बैंक में पैसा जमा करने जा रहे थे कर्मचारी

बैंक में पैसा जमा करने जा रहे थे कर्मचारी

नोएडा के सेक्टर-54 में 19 फरवरी को चित्रा गैस गोदाम के दो कर्मचारियों से 6.56 लाख की लूट हुई थी। घटना के दिन गैस एजेंसी के कर्मचारी राम सिंह उर्फ रामू और कैलाश बाइक से सेक्टर-22 स्थित सिटीजन कोआपरेटिव बैंक में 6.56 लाख रुपये जमा करने जा रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान चाहत उपाध्याय निवासी गिझौड़, आशीष वर्मा और भूरा यादव निवासी गढ़ी चौखंडी के रूप में हुई है।

साथियों के साथ मिलकर रची थी साजिश

साथियों के साथ मिलकर रची थी साजिश

एसएसपी ने बताया कि आशीष गैस गोदाम का ही कर्मचारी है। उसी ने अपने साथियों को कैश की जानकारी देकर लूट की योजना बनायी थी। इस घटना को आशीष और उसके चार साथियों ने अंजाम दिया था। इनमें दो बदमाश बाइक पर सवार थे जबकि अन्य कार में सवार थे। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने लूट की रकम को आपस में बांट लिया था।

बीवी के गिरवी रखे गहनों को छुड़ाया

बीवी के गिरवी रखे गहनों को छुड़ाया

पुलिस ने बताया कि चाहत नाम के बदमाश ने अपने हिस्से की रकम में से करीब 65 हजार रूपये देकर पत्नी के गिरवी रखे जेवर छुड़ाए थे। इसकी रसीद बदमाशों के पास से पुलिस ने बरामद की है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों के पास से 2 लाख 60 हजार रूपये नकद बरामद हुए हैं। इस घटना में शामिल प्रमोद उर्फ काले निवासी बुलंदशहर और याकेश उर्फ छोटे निवासी अलीगढ़ फरार है। पुलिस ने उन्हें भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

ये भी पढ़ें :- बरेली: दबंग ने महिला को लात-घूसों से पीटा, लोग बनाते रहे वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+