ग्रेटर नोएडाः हिन्दू युवा वाहिनी के नेता की हत्या, गांव के पास मिली लाश
नोएडा। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में संदीप भाटी नाम के युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की पहचान हिंदू युवा नेता के रूप में हुई है। गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या हत्या का कारण पारिवारिक बताई जा रही है। हालांकि शराब पीने को लेकर हुआ विवाद भी सामने आ रहा है।

एसएसपी का कहना है कि संदीप भाटी मौजूदा वक्त में हिन्दू युवा वाहिनी का पदाधिकारी नहीं है। शराब पीने को लेकर हुए विवाद की भी बात प्रकाश में आई है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। ग्रेटर नोएडा के आटा गुजरान गांव में हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष का शव गांव के पास पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि मृतक को उसके दोस्त रात में घर से बुला कर ले गए थे ,जिसका शव सुबह गांव के पास बरामाद हुआ। संदीप भाटी हिन्दू युवा वाहिनी का जिला उपाध्यक्ष भी था।
घर वालों के अनुसार रात में 8 बजे घर से मोहित भाटी साकीपुर और रिंकू भड़ाना चुहड़पुर बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद से संदीप का मोबाइल नही उठ रहा थ। सुबह में राहगीर ने बताया कि एक लाश मिली है। पुलिस ने बताया कि संदीप भाटी की हत्या के मामले में दो टीमें बना दी गई हैं। इस मामले में पुलिस जल्द खुलासा करने की बात कर रही है। पुलिस ने हालांकि मृतक को किसी भी प्रकार से हिन्दू युवा वाहिनी का नेता नहीं बताया है।
इधर पुलिस के दावे पर सवाल खड़ा करते हुए हिन्दू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष चेनपाल प्रधान ने बताया कि मृतक संदीप भाटी 2014 से 2016 तक पूरी तरह से सक्रिय था। लेकिन उसके बाद से घरेलू मामले को लेकर निष्क्रिय रहा। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस मामले का जल्द खुलासा करने की बात कर रही है।
यह भी पढ़ेंः नोएडा में सड़क पर ही अश्लील हरकतें करते रहे युवक-युवती, रोका तो सब-इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ दी
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications