Thukra Ke Mera Pyaar 2 : 'प्यार करने वाले तबाह हो जाते हैं', कौन हैं Sanchita Bashu? कैसे बनीं 'सान्विका'?

Sanchita Bashu: बिहार के भागलपुर की रहने वाली एक आम लड़की जो 90 के दशक के हिट गीतों पर रील्स बनाती थी, कपड़े भी वो अपनी मां के पहनती थीं लेकिन तब कोई नहीं जानता था कि भागलपुर की ये वायरल गर्ल संचिता बसु ओटीटी शो 'ठुकरा के मेरा प्यार' की 'सान्विका' बन जाएगी और लोग उसके दीवाने हो जाएंगे। जी हां संचिता बसु आज केवल इंटरनेट की पापुलर रील गर्ल नहीं हैं बल्कि वो एक मशहूर अभिनेत्री बन चुकी हैं।

एक मीडिया चैनल से बात करते हुए संचिता ने अपनी जर्नी की बात की है। उन्होंने कहा कि 'मेरी मम्मी सलमान खान की बड़ी फैन हैं, वो ही मेरे लिए गाने सेलेक्ट करती थीं, मैं स्कूल से आती थी तब मैं उनके कपड़े पहनकर वीडियो शूट करती थीं।'

Sanchita Bashu

'मां ही गाने को अपलोड करती थी, वो ही मेरा अकाउंट भी हैंडिल करती थी, धीरे-धीरे इन चीजों में सक्सेस मिलती चली गई, हालांकि जिस वक्त मैं वीडियो बनाती थी, उस वक्त कभी सोचा नहीं था कि एक दिन मैं शो बिजनेस का हिस्सा बन जाऊंगी।'

साउथ मूवी 'फर्स्ट डे, फर्स्ट शो' से की फिल्मी शुरुआत

मालूम हो कि संचिता बसु को पहला ब्रेक साल 2022 में साउथ मूवी 'फर्स्ट डे, फर्स्ट शो' में मिला था, मूलरूप से उनका परिवार बिहार के सहरसा जिले से ताल्लुक रखता है, उनके पिता का नाम सुरेंद्र यादव है, जबकि मां का नाम बीना है, जो कि 90 दशक की एथलीट रही हैं। 24 मार्च 2003 सिथुहा गांव (सहरसा) में संचिता बासु का जन्म हुआ था,उनके परिवार में मम्मी-पापा, दो बहनें और एक भाई है।

Sanchita Bashu ने 'लविंग गर्ल' का किरदार निभाया था

'फर्स्ट डे, फर्स्ट शो' एक लवस्टोरी थी, जिसमें संचिता ने एक 'लविंग गर्ल' का किरदार निभाया था। तो वहीं 'ठुकरा के मेरा प्यार' के बारे में संचिता ने कहा कि 'ये पूरा शो फैमिली मेड है, ये केवल यूथ के लिए नहीं है, मैं ऐसे ही किरदार निभाऊंगी, जिन्हें कि आप घर में सबके साथ मिलकर देख सकें। मुझे शो पर पॉजीटिव कमेंट मिले हैं, जो कि मुझे और अच्छा करने के लिए प्रेरित करते हैं, मेरा कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ा।'

Sanchita Bashu

'किस्मत में जो लिखा है, वो होकर ही रहेगा', संचिता बसु ने खोला राज

संचिता ने कहा 'मेरी मां मेरी प्रेरणा हैं तो वहीं पापा मेरी शक्ति, आज जो कुछ भी हूं उन्हीं के कारण है, पापा ने मेरा सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि मेरे घर वाले मेरी सक्सेस काफी खुश है, हालांकि मेरे माता-पिता ने मेरे लिए अलग सपने देखे थे, पापा चाहते थे कि मैं यूपीएससी परीक्षा दूं और मां मुझे डॉक्टर के रूप में देखना चाहती थीं लेकिन किस्मत में जो लिखा है, वो होकर ही रहेगा।'

Sanchita Bashu के नाम को लेकर बड़ा कन्फ्यूजन

संचिता के सरनेम से काफी लोग ये समझते हैं कि वो बंगाली हैं लेकिन ऐसा नहीं है, दरअसल संचिता ने बताया कि ये उनकी मम्मी-पापा के नाम से मिलकर बना है ( बीना +सुरेंद्र) इसलिए वो बंगाली नहीं हैं।

Sanchita Bashu

'एक-दूसरे के कारण तबाह हो जाते हैं', लोगों के जुबान पर चढ़ा

'ठुकरा के मेरा प्यार एक हिंदी ड्रामा सीरीज़ है जिसमें नवोदित कलाकार धवल ठाकुर और संचिता बसु मुख्य भूमिका में हैं। इस शो के पहले पार्ट में दो युवा प्रेमियों की प्रेम कहानी ती, जिन्हें कि समाज और परिवार के विरोध का सामना करना पड़ता है। इस सीरीज़ का निर्देशन श्रद्धा पासी जयराथ ने किया है और इसका निर्माण बॉम्बे शो स्टूडियोज़ ने किया है। इसका पहला पार्ट डिज़्नी+ हॉटस्टार पर साल का सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला शो था।'

Sanchita Bashu

Thukra Ke Mera Pyaar 2 में 'सान्विका' के बदले की कहानी

'तो वहीं इसका दूसरा सीजन 19 जून से शुरू हुआ है जिसमें 'सान्विका' के बदले की कहानी है, जिसे अपने पति और पिता की मौत का बदला लेना है। फिलहाल इसे दर्शकों का खासा प्यार मिल रहा है और लोग 'सान्विका' उर्फसंचिता बसु की एक्टिंग से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। शो का डायलाग- जब दो लोग प्यार करते हैं ना , तो या वो एक-दूसरे को पा लेते हैं, या फिर एक-दूसरे के कारण तबाह हो जाते हैं', युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है और लोग इस पर काफी रील्स भी बना रहे हैं।'

यह पढ़ें:Shailesh Lodha: टीवी के 'तारक मेहता' की बेटी बनीं दुल्हन, उम्मेद भवन में हुई भव्य शादी, कौन हैं दामाद?
यह पढ़ें:Shailesh Lodha: टीवी के 'तारक मेहता' की बेटी बनीं दुल्हन, उम्मेद भवन में हुई भव्य शादी, कौन हैं दामाद?
यह पढ़ें: Niti Taylor: 'थप्पड़ मारा, सिगरेट से सुलगाया', कौन है नीति टेलर? रोते हुए बोलीं-प्यार के बदले मिला घाव
यह पढ़ें: Niti Taylor: 'थप्पड़ मारा, सिगरेट से सुलगाया', कौन है नीति टेलर? रोते हुए बोलीं-प्यार के बदले मिला घाव
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+