नोएडा में सड़क पर ही अश्लील हरकतें करते रहे युवक-युवती, रोका तो सब-इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ दी
नोएडा। उत्तर प्रदेश में नोएडा सिटी के सेक्टर-19 में एक युवक-युवती ने नशे में अश्लीलता की हदें पार कर दीं। वे दोनों सड़क पर ही पब्लिक के सामने हरकतें करने लगे। रात में पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो वे भद्दी टिप्पणी करने लगे। सब इंस्पेक्टर ने उनसे कहा कि तुम पर कार्रवाई की जा सकती है तो वे दोनों मारपीट पर उतारू हो गए। उन्होंने सब-इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ दी। जिसके बाद सब-इंस्पेक्टर ने उसी समय थाने पर फोन कर और सिपाही बुला लिए। इस बार एक महिला कॉन्सटेबल भी सिपाहियों के साथ आई। उन्होंने उन युवक-युवती को पकड़ लिया और थाने पर लाया गया।

उन पर शराब के नशे में रोड पर अश्लील हरकतें करने एवं पुलिसकर्मी से बदसलूकी करने के चार्ज लगाए। यह घटना रविवार रात की बताई जा रही है। सीओ प्रथम श्वेताभ पांडेय ने बताया कि नोएडा पुलिस के सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार रात के वक्त गश्त कर रहे थे। उन्होंने वहां विशाल और उसकी महिला मित्र को सड़क के किनारे अश्लील हरकतें करते देखा। जब उन्होंने दोनों को इस बारे में टोका तो दोनों युवक-युवती पुलिस से ही भिड़ गए। बाद में जब दोनों को लेकर मेडिकल टेस्ट कराने ले जाने लगे तो युवती ने महिला कॉन्स्टेबल प्रीति सैनी का गला दबा दिया और बाल पकड़कर खींच लिए। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications