'मेरा MMS बना दिया', 48 साल की 'अंगूरी भाभी' का प्राइवेट वीडियो Leak? सरेआम हुई ऐसी बेइज्जती, मम्मी क्या कहेगी

Shilpa Shinde MMS: टेलीविजन इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में अपने पुराने विवादों को लेकर दिए गए बयानों के बाद अब उन्होंने उस फेक MMS विवाद को याद किया है, जिसने एक समय उनकी प4सनल लाइफ को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया था। एक इंटरव्यू के दौरान शिल्पा शिंदे ने बताया है कि एमएमएस की उस घटना ने उन्हें मानसिक रूप से काफी परेशान किया था और उनके परिवार को भी मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा था।

मीडिया से आया फोन और सामने आई वायरल क्लिप
शिल्पा शिंदे ने बातचीत के दौरान बताया कि वह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठी थीं, तभी एक मीडिया कर्मी का फोन आया। सामने वाले ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने वह वायरल क्लिप देखी है, जिसके बारे में हर तरफ चर्चा हो रही है। एक्ट्रेस ने बताया कि शुरुआत में उन्हें समझ ही नहीं आया कि आखिर किस वीडियो की बात हो रही है।

Shilpa Shinde MMS

प्राइवेट वीडियो देखते ही उड़े शिल्पा शिंदे के होश

शिल्पा शिंदे ने कहा- मैंने उस पत्रकार से कहा कि कैसी क्लिप, फिर उसने मुझे वो क्लिप भेजी। मैंने क्लिप डाउनलोड की। पहले मुझे लगा कि हम जहां ड्रेस ट्रॉयल करने जाते हैं, वहां का तो कुछ नहीं है लेकिन मैंने जब उस वीडियो को ओपन किया तो मैं हैरान रह गई। एक बेड पर लड़का लड़की लेटे थे। मैंने इतना भी नहीं देखा। मैंने कहा कौन हैं ये। उसने कहा कि ये आप ही हो।

Pooja Hegde की Private Photo वायरल, लड़कों को सोने नहीं दे रही एक्ट्रेस की ये तस्वीर! फोटो में क्या दिख गया?
Pooja Hegde की Private Photo वायरल, लड़कों को सोने नहीं दे रही एक्ट्रेस की ये तस्वीर! फोटो में क्या दिख गया?

'अगर मैं नहीं हूं तो वायरल कर दीजिए'

-शिल्पा शिंदे के मुताबिक वीडियो में दिख रही महिला वो नहीं थीं। उन्होंने तुरंत साफ कर दिया कि उस वीडियो से उनका कोई संबंध नहीं है। शिल्पा शिंदे ने बताया कि जब उनसे कहा गया कि वीडियो उनके नाम से वायरल किया जा सकता है तो उन्होंने बिना घबराए जवाब दिया कि अगर उसमें वह नहीं हैं, तो जिसे जो करना है कर ले लेकिन कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया और इंटरनेट पर उनके नाम के साथ वह कथित वीडियो तेजी से फैलने लगा था।

-'भाभी जी का MMS वायरल' नाम से वीडियो वायरल कर दिया गया था। शिल्पा शिंदे ने कहा कि उस घटना के बाद लोग बिना सच्चाई जाने तरह-तरह की बातें करने लगे थे और उनके नाम के साथ फर्जी कंटेंट जोड़कर प्रचारित किया गया था।

मां को भी झेलनी पड़ी शर्मिंदगी

इस पूरे विवाद का सबसे दर्दनाक पहलू बताते हुए शिल्पा शिंदे भावुक हो गई थीं। उन्होंने कहा कि उस समय उनकी मां तक से लोग सवाल पूछने लगे थे कि क्या वायरल वीडियो उनकी बेटी का है। उनके मुताबिक किसी भी परिवार के लिए ऐसी स्थिति बेहद पीड़ादायक होती है। उन्होंने कहा कि झूठी अफवाहों की वजह से उनके परिवार को बेवजह मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा और उन्हें बार-बार सफाई देने की जरूरत महसूस हुई थी।

साइबर सेल पहुंचीं, फिर सामने आई सच्चाई

-शिल्पा शिंदे ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने साइबर सेल की मदद ली थी और 7 घंटे तक वहां बैठकर जांच प्रक्रिया का हिस्सा बनी थीं। जांच के दौरान उन्हें पता चला कि इंटरनेट पर उनके जैसी दिखने वाली दूसरी महिलाओं की तस्वीरों और वीडियोज का इस्तेमाल किया जा रहा था।

-शिल्पा शिंदे ने कहा कि इतने साल बीत जाने के बाद भी ये एमएमएस मामला उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है। आज भी कई लोग उनसे उसी फर्जी प्राइवेट वीडियो को लेकर सवाल पूछते हैं और सोशल मीडिया पर उनके नाम से ऐसे कई वीडियोज मौजूद हैं, जिनका उनसे कोई लेना-देना नहीं है।

'बिग बॉस' के बाद भी नहीं रुका सिलसिला

शिल्पा शिंदे ने ये भी खुलासा किया कि जब वह रिएलिटी शो 'बिग बॉस' में शामिल हुईं, तब भी कुछ लोगों ने उनके नाम पर एक और फर्जी MMS तैयार कर सोशल मीडिया पर फैलाने की कोशिश की थी। उनका कहना है कि समय बदल गया है लेकिन उन्हें बदनाम करने की कोशिशें खत्म नहीं हुई हैं।

दुश्मनों को लेकर भावुक हुईं शिल्पा शिंदे

इंटरव्यू के दौरान शिल्पा शिंदे ने उन लोगों का भी जिक्र किया, जिन्होंने कथित तौर पर उन्हें लंबे समय तक परेशान किया था। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी आया जब वह पूरी सच्चाई सामने लाकर उन लोगों का नाम उजागर करना चाहती थीं। अपनी बात कहते-कहते शिल्पा काफी भावुक हो गई थीं। उन्होंने कहा कि लगातार मानसिक दबाव और झूठे आरोपों ने उन्हें अंदर तक झकझोर कर रख दिया था लेकिन उन्होंने हर मुश्किल का सामना करते हुए खुद को संभाला।

सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में आया पुराना मामला

शिल्पा शिंदे के इस बयान के बाद उनका सालों पुराना फेक MMS विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर उनके इंटरव्यू की क्लिप तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पूरे मामले पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+