UPTET 2026: प्रोविजनल आंसर-की जारी, कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति? ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट का PDF

UPTET 2026 की परीक्षा देने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपीटीईटी 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को अपने जवाब मिलाने और अगर कोई गलती दिखे तो उस पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। अब उम्मीदवार अपने पेपर के सही जवाब देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि रिजल्ट में उनके कितने नंबर आ सकते हैं।

आयोग ने 8 जुलाई से ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की सुविधा भी शुरू कर दी है। सभी आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर-की जारी होगी और उसी के आधार पर UPTET Result 2026 घोषित किया जाएगा। आयोग ने पेपर-1 और पेपर-2 दोनों की प्रोविजनल आंसर-की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपने पेपर की PDF डाउनलोड करके अपने जवाब मिला सकते हैं। इससे उन्हें रिजल्ट आने से पहले अपने संभावित नंबर जानने में आसानी होगी।

UPTET Answer Key

ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की

  • आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां Answer Key वाले सेक्शन में जाकर अपना पेपर चुनें और PDF डाउनलोड करें।
  • इसके बाद अपनी प्रश्न पुस्तिका के Set A, Set B, Set C या Set D के हिसाब से सभी जवाब मिलाएं।

14 जुलाई तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

अगर किसी सवाल या उसके जवाब में आपको गलती लगती है, तो आप 14 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आयोग ने साफ कहा है कि डाक, ईमेल, फैक्स या किसी दूसरे तरीके से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। सिर्फ ऑनलाइन भेजी गई आपत्तियों पर ही विचार होगा।

ऑनलाइन ऐसे करें आपत्ति दर्ज

  • आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि से लॉगिन करें।
  • इसके बाद परीक्षा की जानकारी चुनें
  • जिस सवाल पर आपत्ति करनी है उसे चुनें और उसके समर्थन में जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

आयोग ने कहा है कि आपत्ति के साथ NCERT और SCERT जैसी मान्यता प्राप्त किताबों या दूसरे भरोसेमंद शैक्षणिक स्रोतों का प्रमाण देना जरूरी होगा। आवेदन जमा होने के बाद मिलने वाली रसीद को भी संभालकर रखें।

हर सही जवाब पर मिलेगा 1 नंबर

परीक्षा में हर सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेगा। गलत जवाब देने पर कोई नंबर नहीं कटेगा। अगर कोई सवाल छोड़ दिया है, तो उसके लिए भी कोई अंक नहीं मिलेगा। यानी इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है। आयोग ने बताया है कि परीक्षा कई शिफ्ट में हुई थी। इसलिए सभी उम्मीदवारों के साथ बराबरी बनाए रखने के लिए पहले नॉर्मलाइजेशन किया जाएगा। इसके बाद ही फाइनल रिजल्ट तैयार होगा।

पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को पास होने के लिए 150 में से कम से कम 90 नंबर लाने होंगे। वहीं OBC, SC, ST, PwD और Ex-Servicemen कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 82 नंबर क्वालिफाई करने के लिए जरूरी हैं।

14 जुलाई तक मिली सभी आपत्तियों की जांच पूरी होने के बाद आयोग फाइनल आंसर-की जारी करेगा। इसके बाद UPTET Result 2026 घोषित किया जाएगा। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को नियमों के मुताबिक UPTET Eligibility Certificate भी दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: 1 दिन में नहीं, अब 5 से 6 दिन चलेगी NEET-UG परीक्षा, हर शिफ्ट में बैठेंगे 5 लाख छात्र, क्या है पूरा नया मॉडल?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+