तांत्रिक का 'डेंजरस इश्‍क' : प्रेमिका के परिवार के दो लोगों की बलि, तीसरे की तैयारी

ग्रेटर नोएडा। उत्‍तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक तांत्रिक का 'डेंजरस इश्‍क' सामने आया है। तांत्रिक ने अपनी प्रेमिका को पाने के लिए नर बलि दी। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि तांत्रिक ने जिस व्‍यक्ति की बलि दी वो उसकी प्रेमिका का पिता है। इतना ही नहीं वो प्रेमिका के अन्‍य परिवार वालों को अपने साथ लेकर गायब हो गया है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और छानबीन करते हुए तांत्रिक के भाई को गिरफ्तार किया है। पापा मैं IPS बनना चाहती थी मगर उसने बर्बाद कर दिया, अब जी नहीं पाऊंगी...

Family of four goes mysteriously missing, father's body found in canal
जानकारी के मुताबिक घटना ग्रेटर नोएडा के बादलपुर इलाके की है। यहां के बम्बावड़ गांव के निवासी वेद प्रकाश, उनकी पत्‍नी और दो बच्चे बीती एक अगस्त को अचानक घर से कहीं गायब हो गए। लापता होने के 6 दिन बाद घर के मुखिया वेदप्रकाश की लाश नहर से बरामद हुई। प्रारंभिक छानबीन में जो बात सामने आई है उसके मुताबिक वेदप्रकाश अंधविश्‍वासी था। VIDEO में देखें इश्क की खौफनाक सजा, बीच सड़क लड़के को पीट-पीटकर मार डाला

वो एक तांत्रिक के साथ अपने परिवार को लेकर कहीं गया था। मृतक के परिजनों के मुताबिक तांत्रिक ने बच्चों को अपने कब्जे में रखा हुआ है। लेकिन पति-पत्नी की हत्या कर उनकी लाश गंग नहर में फेंक दी।

क्‍या है पूरी कहानी?

मूलरूप से गाजियाबाद के हसनपुर गांव का रहने वाला प्रमोद शर्मा की बादलपुर गांव में बिजली की दुकान है। वो तंत्र-मंत्र भी करता है। जानकारी के मुताबिक वेदप्रकाश इसी तांत्रिक के चक्‍कर में पड गया था। प्रमोद ने वेदप्रकाश के परिवारवालों का इलाज करने का झांसा दिया। इसी संबंध में वह घर से अपनी ऑल्टो कार लेकर बीती 1 अगस्त को कहीं गया था।

उसी रात से वेदप्रकाश, उनकी पत्नी, 12 साल की बेटी और 4 साल का बेटा लापता हैं। वेद प्रकाश के परिजनों की माने तो प्रमोद तांत्रिक उन्हें बीती 1 अगस्त की रात अपनी ऑल्टो कार से बालाजी ले गया था। उसके बाद से उन चारों का कोई आता-पता नहीं चला।

वेदप्रकाश की बेटी से प्‍यार करता था तांत्रिक

पुलिस ने जब तांत्रिक प्रमोद के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो कई चौकाने वाली बातें सामने आईं। उसने बताया कि वेदप्रकाश की 16 साल की बेटी कोमल से प्रमोद एकतरफा प्‍यार करता था। वो उसे हर कीमत पर पाना चाहता था। कोमल का परिवार इसके पक्ष में नहीं था। चुकि प्रमोद तंत्र-मंत्र विद्या जानता है इसलिए उसने इसका सहारा लिया। प्रमोद के भाई ने बताया कि वेदप्रकाश और उनकी पत्‍नी विमलेश की हत्‍या हो चुकी है। बहुत जल्‍द विमलेश की भी लाश मिल जाएगी।

वेदप्रकाश के 6 साल के बेटे की बलि देने वाला है तांत्रिक

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के भाई ने बताया है कि कोमल को पाने के लिए प्रमोद, वेदप्रकाश के 6 साल के बेटे राहुल की बलि देने वाला है। जानकारी के मुताबिक प्रमोद का कॉल ट्रेस कर लिया गया है और उसकी लोकेशन बालाजी के पास मिली है। पुलिस ने टीम रवाना कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+