VIDEO में देखें इश्क की खौफनाक सजा, बीच सड़क लड़के को पीट-पीटकर मार डाला
चेन्नई। तमिलनाडु में तिरुपुर में 22 साल के एक इंजीनियर की बीच सड़क पीट-पीट कर मार डाला गया। उसका गुनाह सिर्फ इतना था कि वो दलित वर्ग से था और उच्च वर्ग की लड़की से शादी कर ली थी। लड़की को भी बीच सड़क दौड़ा-दौड़ा कर मारा गया जिसके बाद उसे जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब वीडियो वायरल हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक लड़के की मौत सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण हुई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। 14 कत्ल करने वाले ने अपनी मानसिक रोगी बहन से किया था रेप

जानकारी के मुताबिक दक्षिणी तमिलनाडु में थेवर समुदाय का वर्चस्व है। 22 साल का शंकर उडुमलाइपेट्टई के पास कुमारलिंगम गांव का रहने वाला था। उसने 8 माह पहले थेवर समुदाय की कौशल्या नाम की लड़की से शादी की थी। रविवार को दोनों एक शापिंग कांप्लेक्स से बाहर निकल रहे थे कि धारदार औजार लिए कुछ लोगों ने उनपर हमला बोल दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बनाए गए वीडियो क्लिप देखने के बाद इस नतीजे पर पहुंची है कि तीन हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद तीनों बाइक से फरार हो गए। ब्वॉयफ्रेंड संग अश्लील अवस्था में देखा पत्नी को! और फिर?
पुलिस को अभी हमलावरों के बारे में पता नहीं चल सका है। पुलिस को कहना है कि शादी के बाद कौशल्या शंकर के साथ उसके घर पर रहा करती थी। शंकर के परिवार दोनों के साथ था। शादी के बाद कौशल्या ने कॉलेज जाना छोड़ दिया था। उसने एक दुकान में काम करना शुरू कर दिया था। पुलिस ने बताया कि कुछ सप्ताह पहले अपने पिता के खिलाफ पुलिस में एक शिकायत भी दी थी। उसका परिवार शंकर से उसकी शादी के खिलाफ था। उसने शिकायत में बताया था कि उसके पिता उसे और शंकर को धमका रहे हैं और घर लौटने के लिए कह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications