रक्षाबंधन विशेष : वो 8 भाई-बहन जो बन गए IAS-IPS, जानिए कामयाबी की पूरी कहानी

नई दिल्ली, 20 अगस्त। देश में रक्षाबंधन 2021 पर्व रविवार को मनाया जाएगा। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करेंगी। वहीं, भाई भी बहनों को तोहफे देंगे। भाई-बहन के अटूट स्नेह और रिश्तों में मिठास घोलने वाले इस त्योहार के मौके पर आइए आपको मिलवाते हैं तीन परिवारों के आठ भाई-बहनों की अफसर जोड़ियों से। ये वो भाई-बहन हैं, जो एक-दूसरे से प्रेरित होकर आईएएस या आईपीएस बन गए।

लालगंज यूपी के चार भाई-बहन

लालगंज यूपी के चार भाई-बहन

देश में भाई बहनों की अफसर जोड़ी में लालगंज के भाई बहनों का नाम गर्व से लिया जाता है। ये चार भाई बहन योगेशे, लोकेश, क्षमा व माधवी मिश्रा आईएएस-आईपीएस अधिकारी हैं। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के लालगंज के अनिल मिश्रा के इन चारों बेटा-बेटियों ने महज तीन साल के अं​तराल में यूपीएससी पास कर डाली।

झुंझुनूं की मंजू श्योराण व अनिल कुमार श्योराण

झुंझुनूं की मंजू श्योराण व अनिल कुमार श्योराण

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के अलसीसर इलाके के गांव रामू की ढाणी के श्योराण परिवार में बहन आईएएस व भाई आईपीएस है। एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त करने के साथ ही यूपीएससी परीक्षा क्रैक कर देने इन भाई-बहन की हर कोई मिसाल देता है। बहन मंजू श्योराण राजस्थान औरा भाई अनिल कुमार श्योराण यूपी कैडर के आईपीएस है। कोरोना काल में आईएएस मंजू श्योराण ने उदयपुर जिला परिषद सीईओ व अनिल कुमार श्योराण यूपी के कानपुर में एडीसीपी यातायात के रूप में शानदार ​काम किया।

 आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के भाई-बहन

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के भाई-बहन

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के गांव अमुदला लंका के रहने वाले एम विष्णु वर्धन राव के बेटा एम हर्षवर्धन व बेटी एम दीपिका आईपीएस अधिकारी है। इस परिवार में यह भाई-बहन ही नहीं बल्कि खुद पिता व दीपिका के पति विक्रांत पाटिल भी आईपीएस हैं। देश में संभवतया यह पहला परिवार है, जिसमें चार सदस्य आईपीएस हैं। एम दीपिका व एम हर्षवर्धन ने ​बिटस पिलानी झुंझुनूं से पढ़ाई की।

Recommended Video

    Raksha Bandhan 2021: राहु काल में न मनाएं त्योहार, जानें राखी बांधने के शुभ मुहूर्त | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+