दिल्ली में ग्राहक को पॉलीथीन न देने पर दुकानदार की ईंट से मारकर हत्या

नई दिल्ली। दिल्ली के थाना दयालपुर इलाके के चांद बाग में पॉलीथीन न देने पर युवक ने दुकानदार की हत्या कर दी। आरोपी युवक ने पॉलीथीन के लिए दुकानदार के मना करने पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 man did attack on shopkepper for plastic in dayal bagh delhi

बता दें कि सिंगल प्लास्टिक यूज पर बैन के तहत पूर देश में प्लास्टिक के इस्तेमाल करने पर रोक लगा दिया गया है। इस फैसले के तहत अब कोई भी दुकानदार प्लास्टिक का इस्तेमाल करता है तो उसे जुर्माना देना होगा। इसी कारण से बेकरी पर काम करने वाले खलील अहमद ने ग्राहक को पॉलीथीन नहीं दिया तो आरोपी युवक ने मौत के घाट उतार दिया।

चांद बाग़ इलाके में अपने जीजा के दुकान पर काम कर रहे खलील अहमद से भी किसी फैजान नाम के ग्राहक ने पॉलीथीन की पन्नी मांगी ,जिस पर खलील ने पन्नी ना होने की बात कह कर उसको मना कर दिया। यह बात फैजान को इतनी नागवार गुजरी की फैजान ने खलील अहमद पर ईंट से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।

इसके बाद आनन-फानन में खलील अहमद को जीटीबी अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बता दें कि बीते 15 अक्टूबर को सुबह करीब 10:00 बजे फैजान नाम का लड़का खलील की दुकान पर कुछ सामान खरीदने आया था तो उसने पन्नी मांगी, लेकिन पन्नी बैन होने के बाद खलील के जीजा व दुकानदार ने अपनी दुकान पर प्लास्टिक से बनी पन्नी रखना बंद कर दिया था।

इसी वजह से उन्होंने युवक को पन्नी नहीं दी, जिसके चलते फैजान की खलील अहमद से नोकझोंक हो गई। इसी नोकझोंक में फैजान नाम के शख्स ने खलील अहमद के सिर पर ईट से जबरदस्त हमला कर दिया, जिसके बाद खलील को घायल अवस्था में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

वही खलील के परिजनों का दयालपुर थाने की पुलिस पर आरोप है कि वह समय रहते कार्रवाई करती तो शायद आज उनके रिश्तेदार खलील अहमद इस दुनिया में जिंदा होते। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: दिल्ली चिड़ियाघर में 5 साल पहले बाघ के बाड़े में कूदा था युवक, जिंदा नहीं बचा था...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+