VIDEO: दिल्ली चिड़ियाघर में 5 साल पहले बाघ के बाड़े में कूदा था युवक, जिंदा नहीं बचा था...

नई दिल्ली। दिल्ली के चिड़ियाघर से गुरुवार को एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक शख्स शेर के बाड़े में कूद गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना और कूद गया। बाड़े में घुसते ही युवक शेर के सामने बैठ गया और अजीबो-गरीब हरकत करने लगा था। इस दौरान वह कभी डांस कर रहा था तो कभी शेर के सामने लेट रहा था।

सुरक्षाकर्मियों ने बचा लिया

सुरक्षाकर्मियों ने बचा लिया

हालांकि समय रहते हुए बाड़े में कूदे युवक को वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बचा लिया। बताया जा रहा है कि शख्स मानसिक रूप से विक्षिप्त था। शख्स को पुलिस पकड़कर थाने ले आई है और उससे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली के सीलमपुर इलाके में रहता है।

साल 2014 में भी कूदा था एक युवक

साल 2014 में भी कूदा था एक युवक

युवक का नाम रेहान खान है। फिलहाल पुलिस रेहान से पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि ऐसी ही एक घटना साल 2014 में भी हुई थी, जहां एक युवक बाघ के बाड़े में गिर गया था। आशंका जताई गई कि युवक विजय नाम के टाइगर को देखने के लिए दीवार पर चढ़ गया था, जहां से असंतुलित होकर गिर गया। लोगों ने बाड़े में इस युवक को देखकर उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वो सफल नहीं हो पाया।

खींचकर ले गया था बाघ

विजय नाम का बाध युवक की गर्दन पकड़कर अंदर ले गया। इस घटना में टाइगर के हमले के कारण उसकी मौत हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि युवक कैसे सफेद बाघ के सामने हाथ जोड़े बैठा हुआ है। बताया जाता है कि जो युवक बाघ के बाड़े में कूदा था उसका नाम मकसूद था। वह बाड़े में कूदने से पहले बाघ को पत्थर मार रहा था।

पिछले महीने भी टाइगर ने किया था हमला

पिछले महीने भी टाइगर ने किया था हमला

इससे पहले इसी चिड़ियाघर में पिछले महीने एक बंगाल टाइगर ने कर्मचारी फतेह सिंह पर हमला कर दिया था। वह उसके पिंजरे में पानी भरने गया था। हमले में फतेह सिंह के हाथ में मामूली चोट लगी थी। हालांकि पहले से बीमार बंगाल टाइगर की हालत और बिगड़ गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+