पुलिस कार्रवाई पर चालक का अजीब जवाब, बोला 'जीप की छत-बोनट पर नहीं बैठने दूं तो लोग कूटते हैं मुझे'
नई दिल्ली, 26 अगस्त। यातायात नियमों का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर अक्सर वाहन चालक कई तरह के बहाने बनाते हैं। छोड़ देने के लिए पुलिस के सामने मिन्नतें करते हैं। ऐसा ही एक मामला गुजरात के झालौद में सामने आया है, जिसका हास्यास्पद किस्सा आईपीएस विजय सिंह गुर्जर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हुए लोगों से यातायात नियमों की पालना करने की अपील की है।

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में एएसपी आईपीएस विजय सिंह गुर्जर ने बताया कि पूरे जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के पुलिस खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। ट्राइबल एरिया में समय-समय पर खास अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों को लेकर जागरुक किया जाता है।
जीप वाला रोचक वाक्या करीब 15 दिन पुराना है। एएसपी विजय सिंह गुर्जर निरीक्षण पर थे। इस दौरान झालौद के ट्राइबल एरिया में एक जीप आती दिखी, जिसकी न केवल छत पर बल्कि उसके बोनट पर भी सवारियां बैठी हुई थीं। एएसपी विजय सिंह गुर्जर ने यातायात नियमों का उल्लंघन होता देख जीप को रुकवाया और चालक यातायात नियमों की पालना की हिदायत दी। फिर संबंधित थाना पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ एमवी एक्सट में कार्रवाई की।
सबसे मजेदार बात तो यह रही कि जब पुलिस ने चालक से पूछताछ की तो उसने अजीब जवाब दिया। उसने कहा कि 'जीप की छत और बोनट पर सवारियों को बैठाने की मेरी मजबूरी है। क्योंकि अगर सवारियों को जीप की सीटों के साथ-साथ छत और उसके बोनट पर नहीं बैठने दूंगा तो गांव के लोग मुझे कूट देंगे। वैसे भी मैं तो एकदम धीरे-धीरे चला लूंगा। दिन का एक ही फेरा मिलता है'












Click it and Unblock the Notifications