ओबामा के लिए किले में तब्दील हुई दिल्ली, 50,000 जवान तैनात
नयी दिल्ली।दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका का राष्ट्रपति बराक ओबामा गणतंत्र दिवक के मौके पर भारत आ रहे हैं। ओबामा25 जनवरी को दिल्ली पहुंचेंगे।26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर वह मुख्य अतिथि होंगे। दिल्ली में ओबामा की सुरक्षा के लिए जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं। ओबामा को यहां 7 स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है।
ओबामा की सुरक्षा के लिए उनकी सुरक्षा एजेंसियां पहले ही भारत पहुंच चुकी है। पूरी दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है। दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान के लिए दिल्ली को किले कर दिया गया है। भारत में ओबामा की सुरक्षा के लिए 50,000 सुरक्षा कर्मचारी, 500 अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंट और स्पेशल फोर्स तैनात है। राजपथ पर और होटल मौर्या शेरेटन में 20 से ज़्यादा अमेरिकी मेलिनोवा कुत्ते तैनात किए जाएंगे।
गणतंत्र दिवस परेड के दौरान इस एरिया को नो-फ्लाई ज़ोन बनाया गया है। 71 इमारतें बंद कर दी गई हैं और जगह-जगह जवान तैनात रहेंगे। करीब 15,000 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मेट्रो की कुछ स्टेशन 26 जनवरी को बंद रखे जाएंगे। जबकि सभी मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग को 25 जनवरी दोपहर 2 बजे से 26 जनवरी 2 बजे तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications