दीपावाली 2021 पर भारतीय सैनिकों, पाक रेंजर्स व बीजीबी के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान, देखें वीडियो

नई दिल्ली, 4 नवंबर। खुशियों व रोशनी का पर्व दीपावली देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। घर की हर मुंडेर रोशन हो रही है। बधाइयों का सिलसिला भी चल रहा है। इस बीच एलओसी, वाघा, राजस्थान में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से खबर आई है कि भारतीय सैनिकों और पाक रेंजर्स के बीच दीपावली पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।

Indian soldiers, Pak Rangers on diwali

राजस्थान के बाड़मेर में BSF चौकियों पर बीएसफ के जवानों ने पाक रेंजर्स को मिठाई भेंट की। पाक रेंजर्स ने भी BSF जवानों को मिठाई भेंट की। जिले के बीएसएफ की मुनाबाव, गडरारोड़, केलनोर, बाखासर की चौकियों पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया गया। दोनों देश के अधिकारियों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच अटारी-वाघा बोर्ड पर दिपावली के मौके पर एक दूसरे को मिठाइयों का आदान प्रदान किया है। इस तरह से एलओसी पर टिथवाल क्रोसिंग ब्रिज पर भारत-पाकिस्तान सैनिकों के बीच मिठाइयों का आदान प्रदान किया गया है। इसका वीडिया भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

इधर, बांग्लादेश बॉर्डर से भी तस्वीरें सामने आई हैं। यहां बीएसएफ त्रिपुरा के आईजी और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश यानी बीजीबी के बीच अगरतला चेक पोस्ट पर जीरो लाइन के पास एक-दूसरे को मिठाइयां भेंट की गई है। बता दें कि पुलवामा अटैक एवं बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में खटास आ गई थी। इस वर्ष ईद, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी दोनों देशों के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान हुआ था। अब तीन वर्ष बाद पहली बार दीपावली पर मिठाइयों का आदान-प्रदान हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+