दिव्यांश के साथ नहीं हुआ था कुकर्म, डूबने से हुई थी मौत: बस्सी

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में हुए 6 साल के छात्र दिव्यांश की रहस्मय मौत में एक और मोड़ आया है। दिव्यांश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सरकार को आ गई है और उसमें यौन शोषण जैसी घटना का कोई जिक्र नहीं है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने कहा है कि रिपोर्ट की पड़ताल की जा रही है लेकिन यह साफ हो गया है कि बच्चे के साथ कुकर्म नहीं हुआ।

बीएस बस्सी ने बताया कि रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना और फेफड़ों में पानी भरना बताया गया है। उन्होंने कहा कि अबतक की जांच और रिपोर्ट पर गौर करने पर कई संदेह सामने आ रहे हैं जिनपर लगातार जांच की जा रही है। बस्सी ने कहा कि जांच में तेजी बरती जा रही है और डीसीपी (साउथ) खुद इस मामले को गंभीरता से देख रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि दिव्यांश 30 जनवरी को कविता प्रतियोगिता के लिए स्कूल आया था लेकिन सातवें पीरियड के बाद से वह स्कूल में गायब था। दिव्यांश के वापस न लौटने पर उसकी तलाश की जाने लगी जिसके बाद वह स्कूल के वाटर टैंक में उसकी लाश मिली। दिव्यांश के पिता ने बच्चे के यौन शोषण का भी शक जाहिर किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+