रेयान इंटरनेशनल स्कूल हादसा: देखें मौत से पहले दिव्यांश की मस्ती वाली VIDEO
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में हुए 6 साल के दिव्यांश की मौत का मामला बढ़ता जा रहा है। दिव्यांश के परिजन स्कूल प्रशासन पर लीपापोती का आरोप लगाकर प्रिंसिपल की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस बीच दिव्यांश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसे देखकर उसके हाइपर एक्टिव होने की बात गलत लग रही है। आपको बताते चलें कि स्कूल के प्रिंसिपल ने बच्चों में होने वाले एक खास मानसिक सिंड्रोम का जिक्र करते हुए पूरे मामले में बच्चे पर ही दोष मढ़ दिया है। वीडियो में देखें एक 'भूत' कैसे करता है स्कूल के टॉयलेट की सफाई

शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट मुताबिक छह साल के दिव्यांश की मौत पानी में डूबने की वजह से हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि रेयान इंटरनेशनल स्कूल का छात्र दिव्यांश जब पानी की टैंक में गिरा था तब वो जीवित था। उसने टैंक से बाहर निकलने की कोशिश की होगी लेकिन बाद में बेहोश होने के बाद उसकी मौत दम घुटने से मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications