विवादित सीरीज नंबर वाली स्कूटी का मामला पहुंचा दिल्ली महिला आयोग, तो RTO को उठाना पड़ा ये कदम
नई दिल्ली, 04 दिसंबर: राजधानी दिल्ली में इन दिनों एक स्कूटी के नंबर को लेकर अच्छा खासा विवाद सुर्खियों में है। एक पिता ने अपनी बेटी को स्कूटी गिफ्ट की थी, लेकिन जब बेटी को आरटीओ से नंबर आया तो पूरा परिवार शर्म से पानी हो गया। लड़की ने स्कूटी के नंबर बदलवाने के लिए आरटीओ से कई बार फरियाद लगाई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला तो मामला दिल्ली महिला आयोग तक पहुंच गया। अब डीसीडब्ल्यू के नोटिस के बाद आरटीओ (दिल्ली परिवहन विभाग) ने आपत्तिजनक सीरीज को बंद कर दिया है।

दिल्ली महिला आयोग तक पहुंचा मामला
दरअसल स्कूटी के नंबर में बीच में S.E.X (सेक्स) नंबर की सीरीज आ रही थी, जिसकी वजह से लड़की स्कूटी नहीं चला पा रही थी। दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने शुक्रवार को दिल्ली आरटीओ को एक नोटिस जारी कर 'SEX' सीरीज की स्कूटी रजिस्ट्रेशन नंबर में बदलाव की मांग की है। जिसके बाद आरटीओ ने एक्शन लेते हुए आपत्तिजनक सीरीज को बंद कर दिया। पूरा मामला जब महिला आयोग तक पहुंचा जब आरटीओ में लड़की की सुनवाई पर कोई ध्यान नहीं दिया था। लड़की की फरियाद के बाद डीसीडब्ल्यू के इस पूरे मामले का संज्ञान लिया था।

पिता ने बेटी को दिलाई थी स्कूटी
स्कूटी वाली लड़की ने दिल्ली महिला आयोग को बताया कि जारी रजिस्ट्रेशन नंबर की वजह से उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते में चलते वक्त लोग उस पर फब्तियां कसते हैं, जिसके चलते स्कूली से उसका घर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। लोगों रोड पर उसे चिढ़ाते हैं। लड़की की फरियाद के बाद दिल्ली महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए परिवहन विभाग को नोटिस जारी कर दोपहिया वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर में तुरंत बदलाव की मांग की थी।

आरटीओ ने सीरीज की बंद
बता दें कि डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने नोटिस जारी करते हुए कहा था कि मैंने परिवहन विभाग से 'SEX' शब्द वाले इस सीरीज में रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों की कुल संख्या सबमिट करने के लिए कहा था। साथ ही कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग इतने छोटे हो सकते हैं और गाली गलौज करते हैं कि लड़की को इतना प्रताड़ित किया जा रहा है। स्वाति मालीवाल ने परिवहन विभाग को इस मुद्दे को सुलझाने के लिए चार दिन का समय दिया था, जिसके बाद आरटीओ ने सीरीज बंद करने का फैसला लिया है।

क्या है नंबर को लेकर विवाद?
बता दें कि दिल्ली की जिस स्कूटी का विवाद कुछ दिनों से सुर्खियों में है। उसको रजिस्ट्रेशन नंबर DL3 SEX**** मिला है। इसमें DL का मतलब दिल्ली और 3 का मतलब डिस्ट्रिक कोड है। इसके बाद S का मतलब दोपहिया, जबकि EX सीरीज नंबर है। बाकि के चार अंक सामान्यता कंप्यूटर से अलॉट होते हैं। वैसे तो S और EX अलग-अलग हैं, लेकिन हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में वो एक साथ लिखे हैं, जिस वजह से ये पढ़ने पर 'सेक्स' आता है।
-
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
Delhi Power Cut: दिल्ली में दोहरा संकट! LPG की किल्लत के बीच राजधानी के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजल -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता?












Click it and Unblock the Notifications