एक्‍सिडेंट में घायलों की मदद करने वाले ऑटो चालकों को मिलेगा 2000 रुपये का इनाम

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। अब अगर सड़क हादसे में जख्‍मी व्‍यक्ति को अगर कोई ऑटोवाला अस्‍पताल पहुंचाएगा या फिर उसकी संभव मदद करेगा तो उसे इनाम के तौर पर 2 हजार रुपए मिलेंगे। यह इनाम दिल्‍ली सरकार देगी। जी हां दिल्‍ली सरकार ने ऐलान किया है कि सड़क हादसे में जख्‍मी लोगों की मदद करने वाले ऑटोरिक्‍शा चालकों को 2 हजार रुपए दिया जाएगा। मुश्किल में अरविंद केजरीवाल, 21 विधायकों को ठहराया जा सकता है अयोग्य

 Delhi govt to reward autorickshaw drivers with Rs 2,000 for helping accident victims
इस योजना की घोषणा के दौरान दिल्‍ली के स्‍वास्‍थय मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा कि ऑटोरिक्‍शा पीडि़तों तक एंबुलेंस से पहले पहुंच सकते हैं। इतना ही नहीं सरकार ने यह भी प्‍लान बनाया है कि ऑटोवालों को लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग देने की तैयारी में भी है। ऑटोवालों को फर्स्‍ट एड किट रखने के लिए भी कहा जाएगा।

अंग्रेजी अखबार द हिंदू में छपी खबर के मुताबिक जल्‍दी ही सरकार इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी करेगी। सतेंद्र जैन ने कहा कि ऐसी कोशिश भी की जा रही है ऑटोवालों को इनाम के पैसे तुरंत दे दिए जाएं। इतना ही नहीं उन्हें पैसे के बदले फ्यूल के लिए गिफ्ट वाउचर्स लेने का भी विकल्प दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+