दिल्ली: मनीष सिसोदिया की केंद्र से गुहार, सुबह तक नहीं पहुंची ऑक्सीजन तो मच जाएगा हाहाकार

नई दिल्ली, अप्रैल 20। कोरोना वायरस देशभर में विकराल रूप लेता जा रहा है, बढ़ती मरीजों की संख्या के बीच अब मेडिकल ऑक्सीजन, बेड और दवाइयों की कमी की समस्या सरकार के लिए नई चुनौती बन गया है। महाराष्ट्र, दिल्ली सहित कई राज्यों के अस्पताल में अब मरीजों के लिए मेडिकल ऑक्सीजन नाम मात्र की बची है, राज्य सरकार मदद के लिए केंद्र से गुहार लगा रहे हैं। दिल्ली में कोरोना से लड़ाई के बीच अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने चिंताजनक ट्वीट किया।

Medical oxygen did not reach till morning there will be an outcry

Recommended Video

    PM Modi address nation: PM Narendra Modi के संबोधन की बड़ी बातें | Coronavirus | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली में मौजूद ऑक्सीजन स्टॉक की स्टेटस रिपोर्ट शेयर करते हुए दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि अब अस्पतालों में सिर्फ 8 से 12 घंटों का मेडिकल ऑक्सीजन बचा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'दिल्ली में अधिकतर अस्पतालों में केवल अगले 8 से 12 घंटे के लिए ही ऑक्सिजन उपलब्ध है। हम एक हफ़्ते से दिल्ली को ऑक्सिजन सप्लाई कोटा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं जोकि केंद्र सरकार को करना है। अगर कल सुबह तक पर्याप्त मात्रा में अस्पतालों में ऑक्सीजन नहीं पहुंची तो हाहाकार मच जाएगा।'

    न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए डिप्टी सीएम सिसोदिया ने आगे कहा, दिल्ली में ऑक्सीजन की मांग बहुत बढ़ गई है। दिल्ली के बड़े-बड़े अस्पतालों में 8-10 घंटे की ऑक्सीजन बची है। अगर अगले 10-12 घंटे में उन अस्पतालों को ऑक्सीजन नहीं मिली तो वे अस्पताल मरीजों का इलाज कैसे करेंगे। ऐसे में इन मरीजों की जान पर बन आएगी। केंद्र सरकार ने पहले दिल्ली में जितनी ऑक्सीजन दे रखी थी उससे दिल्ली का काम नहीं चल रहा है। मेरा निवेदन है कि रात बहुत लंबी है और अगर केंद्र सरकार चाहे तो इसमें सब कुछ किया जा सकता है। तुरंत दिल्ली का ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाया जाए।

    यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश जा रहे ऑक्सीजन के टैंकर को यूपी में रोका, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जताई नाराजगी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+