मध्य प्रदेश जा रहे ऑक्सीजन के टैंकर को यूपी में रोका, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जताई नाराजगी

भोपाल, 20 अप्रैल। कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों की संख्या मे बेतहाशा बढ़ोतरी होने के कारण ऑक्सीजन को लेकर मारामारी चल रही है। प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी के कारण गंभीर मरीजों के दम तोड़ने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच मध्यप्रदेश के ऑक्सीजन के टैंकर अन्य प्रदेशों में रोके जा रहे हैं। सोमवार को गाजियाबाद के मोदी नगर और झांसी में अफसरों ने MP आ रहे ऑक्सीजन टैंकर रोक लिए।

Oxygen tanker going to Madhya Pradesh stopped in UP

मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसको लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। इसके बाद टैंकर छोड़े गए। इसी तरह गुजरात में भी टैंकर को रोका गया। ये टैंकर मध्य प्रदेश तब रवाना हो पाए, जब शिवराज ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से बात की।

इन घटनाओं को मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के साथ हुई बैठक में भी सांझा किया। इस पर कुछ मंत्रियों ने सुझाव दिया कि जिस तरह से देश में काेरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है, इस तरह की दिक्कतें हर रोज सामने आएंगी। लिहाजा गृह मंत्री से बात कर स्थाई समाधान होना चाहिए। एक मंत्री ने यह सुझाव दिया कि ऑक्सीजन के टैंकरों में मप्र पुलिस के जवानों के बजाय गृह मंत्रालय से CRPF के जवानों को तैनात करने बात होना चाहिए।

हालांकि मुख्यमंत्री ने बैठक के बाद इस मामले को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्रियों से अपील की है। उन्होंने लिखा- संक्रमण की विषम परिस्थितियां बनी हुई हैं, संकटकाल है। ऐसे में कुछ राज्यों के अधिकारी ऑक्सीजन के टैंकर रोक रहे हैं। यह अपराध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+