Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्‍ली CM रेखा गुप्‍ता के ये 5 खास IAS अफसर कौन हैं? BJP सरकार में किसको क्‍या काम सौंपा?

Delhi CM Rekha Gupta IAS officers Team: दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके तहत दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की नई टीम में पांच आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। तीन आईएएस अधिकारियों को दिल्‍ली मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता के निजी स्टाफ में शामिल किया गया, जबकि दो अन्य आईएएस अधिकारियों को भी अलग-अलग महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया गया है।

दिल्‍ली सीएम की नई टीम में आईएएस अफसर

IAS Dr. Madhu Rani Tewatia डॉ. मधु रानी तेवतिया (2008 बैच): दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की सचिव के रूप में नियुक्त की गईं डॉ. मधु रानी तेवतिया का करियर बहुत ही उत्कृष्ट रहा है। वह केंद्रीय मंत्रालयों में भी अहम पदों पर रह चुकी हैं। उनकी नियुक्ति सीएम के सचिव के रूप में की गई है। उनका अनुभव दिल्ली के विकास कार्यों में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Delhi CM Rekha Gupta

IAS Sandeep Kumar Singh आईएएस संदीप कुमार सिंह (2011 बैच): इन्हें सीएम रेखा गुप्ता का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। संदीप कुमार सिंह पहले भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अधीन सहकारिता मंत्रालय में काम कर चुके हैं और उनकी रणनीतिक सोच से दिल्ली सरकार को फायदा होगा।

IAS Ravi Jha आईएएस रवि झा (2011 बैच): दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के विशेष सचिव बने रवि झा, पीयूष गोयल के निजी सचिव के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। उनका प्रशासनिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता दिल्ली सरकार के लिए अहम साबित होगी।

IAS Sachin Rana आईएएस सचिन राणा (2014 बैच): उन्हें दिल्ली जल बोर्ड के सदस्य (एडमिनिस्ट्रेटिव) और अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।

IAS Azimul Haque आईएएस अजीमुल हक (2007 बैच): उन्हें दिल्ली वक्फ बोर्ड का सीईओ नियुक्त किया गया है।

दिल्‍ली में 27 साल बाद भाजपा सरकार

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में 70 में से 48 सीटें जीतकर भाजपा 27 साल बाद दिल्‍ली की सत्‍ता में लौटी मे हैं। दिल्‍ली में पांच फरवरी को मतदान हुआ। 8 फरवरी को नतीजे आए तो भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला। आम आदमी पार्टी 22 सीटें हासिल कर पाई जबकि कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई। आप के अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया जैसे दिग्‍गज चुनाव हार गए।

भाजपा की जीत के बाद नई सीट पर अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा समेत नेता सीएम बनने की दौड़ में थे, मगर भाजपा ने दिल्‍ली मुख्‍यमंत्री के लिए महिला चेहरा चुना और दिल्‍ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार की विधायक रेखा गुप्‍ता को मुख्‍यमंत्री बनाया गया।

CAG report Delhi: दिल्‍ली की भाजपा सरकार पेश कर रही कैग रिपोर्ट

दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र 24 फरवरी 2025 से शुरू हुआ, जिसमें नवगठित भाजपा सरकार ने कैग (नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) की 14 लंबित रिपोर्टों को विधानसभा में प्रस्तुत किया। ​

सत्र की अवधि: 24 से 27 फरवरी 2025 तक।​
रिपोर्टों की संख्या: 14 कैग रिपोर्टें, जिनमें मोहल्ला क्लीनिक, दिल्ली जल बोर्ड, आबकारी नीति, और अन्य विभागों से संबंधित रिपोर्टें शामिल हैं।​

दिल्‍ली सरकार: कैग रिपोर्ट के मुख्य मुद्दे

मोहल्ला क्लीनिक: कैग रिपोर्ट में दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिकों में थर्मामीटर, ब्लड प्रेशर मशीन, और ग्लूकोमीटर जैसे सामान्य उपकरणों की कमी पाई गई है। ​
अस्पतालों की स्थिति: रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के 14 सरकारी अस्पतालों में आईसीयू की सुविधा नहीं है, जबकि 12 अस्पतालों में एम्बुलेंस तक उपलब्ध नहीं है।​
आगे की प्रक्रिया: रिपोर्टों पर चर्चा के बाद, पब्लिक अकाउंट कमेटी (PAC) का गठन किया जाएगा, जो कैग रिपोर्ट के आधार पर संबंधित अधिकारियों और नेताओं को समन जारी कर पूछताछ करेगी।

यह भी पढ़ें- IAS Pari Bishnoi बनीं मां, आईएएस परी बिश्‍नोई के घर गूंजीं किलकारियां, जानें कौन हैं पति Bhavya Bishnoi?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+