कौन हैं IAS मधु रानी तेवतिया? जिन्हें नियुक्त किया गया दिल्ली CM रेखा गुप्ता का सेक्रेटरी
Who is IAS Madhu Rani Tewatia: दिल्ली में गुरुवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ी फेरबदल की गई। जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय की टीम में एक सचिव और दो विशेष सचिवों की नियुक्ति की गई है। ये ट्रांसफर और नियुक्ति आदेश उपराज्यपाल द्वारा जारी किये गये हैं।
इस आदेश के अनुसार अनुभवी आईएएस अधिकारी मधु रानी तेवतिया को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सचिव नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय में उनके साथ आईएएस अधिकारी संदीप कुमार सिंह और रवि झा को विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा आईएएस अजीमुल हक को दिल्ली वक्फ बोर्ड का सीईओ बनाया गया है। वहीं आईएएस अधिकारी सचिन राणा को सदस्य दिल्ली जल बोर्ड के अतिरिक्त प्रभार के साथ अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। राणा अब दिल्ली जल बोर्ड के सदस्य के साथ निर्वाचन अधिकारी की दोहरी भूमिका निभाएंगे।
दिल्ली सरकार ने 5 IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां
- मधु रानी तेवतिया (2008 बैच) - अब दिल्ली के मुख्यमंत्री के सचिव के रूप में कार्य करेंगी।
- अजीमुल हक (2007 बैच) - दिल्ली वक्फ बोर्ड के CEO नियुक्त किए गए हैं।
- संदीप कुमार सिंह (2011 बैच) - मुख्यमंत्री के विशेष सचिव की जिम्मेदारी मिली है।
- रवि झा (2011 बैच) - उन्हें भी मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
- सचिन राणा (2014 बैच) - उन्हें अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी और दिल्ली जल बोर्ड के सदस्य (प्रशासनिक) के रूप में अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
कौन हैं मधु रानी तेवतिया?
मधु रानी तेवतिया 2008 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी हैं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सचिव के रूप में नियुक्त की गई मधु रानी के करियर की शुरुआत में मध्य प्रदेश में तैनात थीं,जहां उनके पति, IPS नरेंद्र कुमार सिंह भी तैनात थे। उनके पति की हत्या खनन माफिया द्वारा कर दी गई थी, जिसके बाद उन्होंने अपना कैडर बदलने का अनुरोध किया। केंद्र सरकार ने उनके अनुरोध को स्वीकार किया और उन्हें मध्य प्रदेश कैडर से AGMUT कैडर में स्थानांतरित कर दिया।
IAS Madhu Rani Teotia has been appointed as Secretary to Chief Minister Rekha Gupta and IAS Sandeep Kumar Singh and IAS Ravi Jha as Special Secretary to Chief Minister
IAS Azimul Haque has been appointed as CEO Delhi Waqf Board, and IAS Sachin Rana as Additional Electoral… pic.twitter.com/Rwf2QrwtTy
— ANI (@ANI) February 27, 2025












Click it and Unblock the Notifications