अब देश के सबसे बड़े हॉस्पिटल दिल्ली AIIMS में कोरोना का विस्फोट, 35 डॉक्टर संक्रमित
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के बाद अब देश के सबसे बड़े हॉस्पिटल एम्स (AIIMS) में कोरोना वायरस का विस्फोट हुआ है। यहां के 35 डॉक्टरों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है। प्राप्त जनकारी के मुताबिक सभी स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई थी, फिलहाल उन्हें होम क्वारंटीन में रखा गया है। इससे पहले गुरुवार को सर गंगा राम अस्पताल में 37 डॉक्टरों महामारी की चपेट में आ गए थे, कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद भी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
Recommended Video

गौरतलब है कि वर्तमान में देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रहा है, महामारी के प्रसार की तफ्तार पहली लहर से कई गुना अधिक रिकॉर्ड की गई है। एकदिनी मामलों ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शुक्रवार को बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ 1.31 लाख नए कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 780 लोगों की मौत हुई है। जो इस साल के एक दिन में आने वाले सार्वधिक मामले हैं। बीते 24 घंटे में 61 हजार 899 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। भारत में कोरोना के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 1,30,60,542 हो गई है।
वहीं, सर गंगाराम अस्पताल के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि संक्रमित मरीजों का उपचार करते हुए अस्पताल के 37 डॉक्टर महामारी के चपेट में आ गए हैं। इन डॉक्टरों में से अधिकतर में कोरोना के हल्के लक्षण मिले हैं। कुल 32 डॉक्टर क्वारंटीन हैं और बाकी पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आपको बता दें कि बीते एक सालों में सर गंगाराम अस्पताल ने कोरोना के इलाज में सबसे बड़ी भूमिका निभाई है। गौरतलब है कि दिल्ली में गुरुवार को पिछले 24 घंटे में 7437 नए कोरोना मामले सामने आए, वहीं 24 लोगों की मौत हुई है और 3687 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना पर रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुलाई बैठक, माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications