6 अगस्त के दिन पीएम मोदी को रहना होगा इन 'आतंकी' खतरों से सावधान
नयी दिल्ली। पीएम मोदी के कार्यक्रम पर मधुमक्खियों और आवारा कुत्तों के आतंक का साया मंडरा रहा है। जी हां पीएम मोदी 6 अगस्त को अपने कार्यक्रम 'माय गांव' की दूसरी वर्षगांठ पर जनता से संवाद करना चाहते हैं लेकिन कार्यक्रम स्थल पर मधुमक्खियों का छत्ता पाया गया है। आपको बता दें कि 'माय गांव' की दूसरी वर्षगांठ पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में अमेरिका की तरह 'टाउन हॉल' का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम के सफल बनाने के लिए तैयारी में जुटी टीम को मधुमक्खी का एक बड़ा छत्ता मिला है। एबीपी न्यूज पर दिखाए गए खबर की मानें तो छत्ता उस जगह पर है जहां से पीएम को स्टेज पर जाना है। चिंता इस बात की है कि अगर अचानक कुछ हो जाए और मधुमक्खियां निकल आएं तो क्या होगा? 17 साल की कश्मीरी लड़की ने PM मोदी को लिखा खत, पूछा कौन सा सवाल?
छत्ता हटाने वालों की हो रही है खोज
कार्यक्रम में सिर्फ तीन दिन बचे हैं और अब दिल्ली सहित चार राज्यों से ऐसे पेशेवर लोगों की तलाश की जा रही है जो बडे छत्तों को हटाने में दक्ष हों। दिल्ली के अलावा उप्र, राजस्थान, हरियाणा से ऐसे पेशेवर लोगों को तलाश किया जा रहा है। आपको बता दें कि दिल्ली में छोटे छत्ते हटाने वाले तो हैं। लेकिन, जितना बड़ा यह छत्ता है, उसके लिए पेशेवर नहीं मिल रहे हैं।
आवारा कुत्ते भी हैं बड़ी चुनौती
कार्यक्रम स्थल के आस-पास करीब 100 से अधिक आवारा कुत्ते हैं। आसपास के लोगों की मानें तो यहां सडक पर चलना मुश्किल होता है। ऐसे में मोदी के कार्यक्रम में इस चुनौती से निबटना टफ टास्क होगा। वैसे दिल्ली नगर निगम और एनडीएमसी के दस्तों को तैनात कर दिया गया है। एक बार कार्यक्रम हेाने के बाद कुत्तों को यहीं लाकर छोड़ दिया जाएगा। उस समय तक वे दोनों निकायों के सेंटरों में रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications